16 Apr 2024, 16:10:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

IPL : कैगिसो रबाडा दिल्ली कैपिटल्स से जुड़े

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 22 2019 4:51PM | Updated Date: Mar 22 2019 4:52PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका के कैगिसो रबाडा अपनी आईपीएल टीम दिल्ली कैपिटल्स से जुड़ गए हैं और रविवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में टूर्नामेंट के पहले मुकाबले के लिए उतरेंगे। दिल्ली फ्रेंचाइजी ने एक वीडियो जारी कर इसकी जानकारी दी जिसमें 23 वर्षीय तेज गेंदबाज रबाडा ने अपना संदेश दिया है। रबाडा ने कहा - गत वर्ष मैं आईपीएल में नहीं खेला था। मेरे लिये यह निराशाजनक था लेकिन मुझे अपने आराम का मजा आया। लेकिन मैं अब वापिस यहां आ गया हूं और उसी टीम के लिये खेल रहा हूं जो अब दिल्ली कैपिटल्स बुलाई जा रही है। 
 
भारत आकर अच्छा लग रहा है और मुझे यहां खेलना पसंद है।  उन्होंने कहा,मैं इस टूर्नामेंट को लेकर बहुत उत्साहित हूं। मैं अपने लिये और अपनी टीम के लिये हर संभव कोशिश करूंगा कि वह इस बार ट्रॉफी हासिल कर सके। दिल्ली ने रबाडा को 4.2 करोड़ रूपये की राशि में अपनी टीम में शामिल किया है लेकिन पीठ की चोट के कारण वह 11वें संस्करण में नहीं खेल सके थे। उन्होंने 2017 के सत्र में ही आईपीएल पदार्पण किया था और अब तक छह मैचों में छह विकेट हासिल किये हैं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »