28 Mar 2024, 20:38:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

गंभीर के संन्यास पर पीएम मोदी ने भेजी शुभकामनाएं, गौतम ने कहा - थैंक्स

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 17 2018 11:23AM | Updated Date: Dec 17 2018 11:24AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने हाल ही क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा कर दी। गंभीर के संन्यास के बाद प्रधानमंत्री ने क्रिकेट में उनके यादगार योगदान के लिए बधाई दी है और साथ ही उनके संन्यास के बाद उनकी भविष्य की योजनाओं के लिए शुभकामनाएं दी हैं। गंभीर ने पीएम के इस पत्र को अपने ट्विटर टैग करते हुए लिखा, धन्यवाद प्रधानमंत्री जी।
 
हमारे देशवासियों के प्यार और सपॉर्ट के बिना यह संभव नहीं था। यह सब हमारे देश को समर्पित। प्रधानमंत्री ने इस पत्र के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में गौतम गंभीर के उल्लेखनीय योगदान को याद करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा, भारतीय खेलों में आपके विलक्षण योगदान के लिए बधाई।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »