19 Mar 2024, 12:26:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

एटीपी फाइनल्स : नोवाक जोकोविक ने ज्वेरेव को बनाया उलटफेर का शिकार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 16 2018 1:59PM | Updated Date: Nov 16 2018 1:59PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। विश्व के नंबर एक खिलाड़ी सर्बिया के नोवाक जोकोविक ने वर्ष के आखिरी एटीपी फाइनल्स टेनिस टूर्नामेंट में जर्मन खिलाड़ी एलेक्सांद्र ज्वेरेव को लगातार सेटों में 6-4, 6-1 से उलटफेर का शिकार बना दिया, इसी के साथ वह सेमीफाइनल में पहुंचने के करीब पहुंच गए हैं। 
जोकोविक कॅरियर के छठे एटीपी फाइनल्स खिताब की होड़ में हैं, जबकि लंदन के ओटू एरेना में 2015 के बाद से पहली बार खेल रहे हैं।
 
टूर्नामेंट में यदि जॉन इस्नर अपने मैच में मारिन सिलिच को हरा देते हैं तो जोकोविक का अंतिम-चार में स्थान पक्का हो जाएगा। फाइनल्स में 11वीं बार खेल रहे सर्बियाई खिलाड़ी ने ग्रुप चरण के ओपनिंग मैच में इस्नर को हराया था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »