29 Mar 2024, 03:15:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

रोहित ने विराट को छोड़ा पीछे, बने टी-20 में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 7 2018 11:12AM | Updated Date: Nov 7 2018 11:12AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। रोहित शर्मा (नाबाद 111 रन) ने विंडीज के खिलाफ नाबाद शतकीय पारी खेलते हुए एक उपलब्धि और अपने नाम कर ली। वह टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने नियमित कप्तान विराट कोहली को पीछे छोड़ा। विराट के नाम टी-20 इंटरनेशनल में 62 मैचों में 2102 रन दर्ज हैं। इस मैच से पहले रोहित शर्मा के नाम 85 मैचों में 2092 रन दर्ज थे। वह विराट से 10 रन पीछे थे। 11वां रन बनाते ही सबसे अधिक इंटरनेशनल टी-20 रन बनाने का भारतीय रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। उन्होंने यह रन 5वें ओवर की दूसरी गेंद पर छक्के से बनाया। विश्व में न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल 2271 रन के साथ सूची में नंबर एक पर बने हुए हैं। 
 
टी-20 इंटरनेशनल में शतक
खिलाड़ी
रोहित शर्मा - 4
कॉलिन मुनरो - 3
क्रिस गेल - 2
इविन लुइस - 2
ब्रेंडन मैकलम - 2
लोकेश राहुल - 2
ग्लेन मैक्सवेल - 2
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »