चंडीगढ़। हरियाणा सरकार पुरूषों एवं महिलाओं का तीसरा 'भारत केसरी दंगल-2018' भिवानी के भीम स्टेडियम में 21 से 23 मार्च तक आयोजित करेगी जिसमें लगभग दो करोड़ रूपए की इनामराशि दांव पर होगी।
राज्य के खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग के प्रधान सचिव अशोक खेमका ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में 10 भार वर्ग में कुल आठ टीमों के 80 पहलवान इस अपने दमखम का प्रदर्शन करेंगे।
उन्होंने बताया कि देश के सबसे बड़े इनामी दंगल में विभिन्न प्रदेशों के पांच पुरूष तथा पांच महिला भार वर्ग के वरिष्ठ पहलवान भाग लेगे। इनमें पुरूष वर्ग में 57, 65, 74, 86 तथा 97 किलोग्राम तथा महिला वर्ग में 50, 57, 62, 68 तथा 72 किलोग्राम के पहलवान शामिल होंगे।