19 Apr 2024, 11:36:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

एक दूजे के हुए विराट-अनुष्का, 21 को दिल्‍ली में होगा रिसेप्‍शन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 12 2017 12:10AM | Updated Date: Dec 12 2017 3:25PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। इटली में  विराट कोहली और अनुष्का शर्मा शादी के बंधन में बंधे। दोनों ने अपनी शादी की जानकारी ट्वीट के जरिए दी।  इसके साथ ही लंबे वक्त से चल रही इनकी शादी की अटकलों पर अब विराम लग गया। इटली के मिलान से 34 किलो मीटर दूर सिएन में  विराट और अनुष्का ने आज एक दूसरे के साथ सात फेरे लिए और  हमेशा एक दूसरे का साथ निभाने की कसमें खाईं।

अपनी शादी की अधिकारिक पुष्टि करते हुए अनुष्का और विराट  ने ट्विटर पर लिखा कि 'आज हमने एक दूसरे के साथ रहने की कसम खाई। इस खबर को आपके साथ शेयर करते हुए मुझे बेहद खुशी हो रही है। आपके प्यार ने हमारे इस सफर को और भी खास बना दिया है।'

विराट के साथ साउथ अफ्रीका जाएंगी अनुष्का
अनुष्का विराट के साथ साउथअफ्रीका भी जाएंगी। जहां  विराट आने वाली सीरीज की तैयारी करेंगे और अनुष्का उनके साथ नए साल का वेलकम करेंगी। अनुष्का जनवरी के पहले हफ्ते में भारत वापस आएंगी। इसके बाद वो अपने नए प्रोजेक्ट आनंद एल राय की फिल्म की तैयारी शुरु करेंगी। इस फिल्म के उनके साथ शाहरुख खान नजर आएंगे।
 
शादी के बाद दोनों दो रिसेप्शन एक दिल्ली में और दूसरा मुंबई में देंगे। दोनों ही रिसेप्शन एक सप्ताह के अंतराल में होंगे। आपको बता दें कि विराट कोहली और अऩुष्का शर्मा की शादी का जोड़ा मशहूर डिजाइनर सब्यसाची ने डिजाइन किए थे।
 
आपको बता दें अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की शादी की खबरें कई दिनों से मीडिया में थी इन खबरों ने तूल उस वक्त पकड़ा था जब विराट ने कई महीने पहले ही बीसीसीआई से दिसंबर में छुट्टियों की मांग कर ली थी।
 
जब से विराट ने छुट्टियों की मांग की थी तभी से ये खबरें आने लगी थीं कि विराट ने दिसंबर में शादी के लिए छुट्टियां ली हैं। हालांकि तब भी अनुष्का ने इस खबरों को अफवाह करार दिया था। आपको बता दें कि परिवार के साथ इटली जाते वक्त कई रिपोर्टस ने अनुष्का और उनके परिवार से बातचीत करने की कोशिश की लेकिन किसी ने भी कोई जवाब नहीं दिया जिससे खबरों को बल मिल रहा है। वहीं विराट ने भी पहले बताया था कि अनुष्का डेस्टिनेशन वेडिंग चाहती हैं।
 
बधाईयों का तांता
कप्तान विराट-अनुष्का शादी के बाद उन्हें दुनिया भर से ढेर सारी बधाइयां मिल रही हैं। क्रिकेट जगत, बॉलीवुड से तो उन्हें बधाइयां मिलने का तांता लगा हुआ है। अनुष्का-विराट सोमवार को शादी की खबर सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए कहा, आज हमने एक-दूसरे से हमेशा के लिए प्यार के बंधन में बंधने का वादा किया। हम इस खबर को आप लोगों के साथ साझा करते हैं। यह खूबसूरत दिन हमारे प्रशंसकों और शुभंिचतकों के परिजनों के प्यार तथा सहयोग से और विशेष हो जाएगा। हमारी यात्रा के महत्वूपर्ण हिस्सा होने के लिए धन्यवाद।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »