28 Mar 2024, 19:50:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

युवराज का तूफानी दोहरा शतक - ठोक दिए 14 चौके और 8 छक्के...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 17 2020 1:27PM | Updated Date: Feb 17 2020 1:28PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

खड़गपुर। कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में चंडीगढ़ के बाएं हाथ के बल्लेबाज युवराज चौधरी ने खड़गपुर के SERSA क्रिकेट स्टेडियम में मणिपुर के खिलाफ शानदार दोहरा शतक ठोका। इस बल्लेबाज ने महज 215 गेंदों में 230 रनों की पारी खेली, इस दौरान उन्होंने 22 बाउंड्री लगाई, जिनमे 8 छक्के और 14 चौके निकले। दरअसल, कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में चंडीगढ़ के बाएं हाथ के बल्लेबाज युवराज ने गेंदबाजों के होश उड़ा दिए।
 
जिन्होंने मणिपुर के खिलाफ 215 गेंदों में 8 छक्के और 14 चौके सहित 230 रनों की पारी खेली। युवराज की तूफानी पारी की बदौलत चंडीगढ़ ने मणिपुर के खिलाफ 674 रनों का विशाल स्कोर बनाया। बता दें चंडीगढ़ की टीम ने अपनी पारी 2 विकेट पर 212 रनों से आगे खेलने शुरू की और 303 रनों तक उसके 6 विकेट गिर गए।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »