25 Apr 2024, 21:57:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

संन्यास को लेकर शास्त्री का चौंकाने वाला बयान, कहा- धोनी...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 28 2020 12:01PM | Updated Date: Jan 28 2020 12:02PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुबंई। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आने वाले आगामी आईपीएल सीजन के लिए तैयारियों में लग गए हैं। इस बीच बीसीसीआई द्वारा सालाना अनुबंध में शामिल नहीं किए जाने के बाद एमएस धोनी के संन्यास को लेकर चर्चा तेज हो गई, परन्तु अब टीम इंडिया के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने धोनी के संन्यास को लेकर चौंकाने वाला बयान दिया है। रवि शास्त्री ने कहा कि धोनी के भविष्य के लिए आईपीएल का आने वाला सीजन काफी अहम होगा, इससे चयनकर्ताओं और कप्तान विराट कोहली सहित सभी को पता चलेगा कि धोनी किस तरह से चीजों को आगे ले जाना चाहते हैं।
 
जब भी भारत के लिए खेलने की बात होती है तो धोनी इसके लिए हमेशा ईमानदार रहे हैं। हालांकि, कोच ने कहा कि यदि धोनी को आईपीएल खेलने के बाद सही नहीं लगता है तो वह संन्यास ले सकते हैं। बिल्कुल वहीं जो मैं तुमसे कहना चाहता हूं। आईपीएल आने वाला है। उसके बाद आप देखों। सबको पता लग जाएगा। चयनकर्ताओं को पता चल जाएगा, कप्तान को पता चल जाएगा और सबसे अहम धोनी को पता चल जाएगा। मैं लोगों को यह बताने का प्रयास कर रहा हूं कि वह किसी भी चीज पर खुद को थोपने वाला आखिरी व्यक्ति है। आप उन्हें जानते हो, मैं उन्हें जानता हूं।
 
वर्षों से आप जानते हैं कि वह कितना ईमानदार है और उसने कैसे टेस्ट क्रिकेट छोड़ा था। 100 टेस्ट मैच की कोई बात नहीं थी, क्योंकि वह ऐसा व्यक्ति नहीं है, जो खुद पर थोपेगा। मुझे नहीं पता है कि उसने अभी तक प्रेक्टिस करना शुरू किया है या नहीं, परन्तु मुझे उम्मीद है कि यदि वह आईपीएल के लिए उत्सुक है, तो सब कुछ अब सामने आएगा और वह तैयार हो जाएगा। अगर धोनी को आईपीएल खेलने के बाद ठीक नहीं लगता है तो वह थैंक्यू वेरी मच कह सकते हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »