28 Mar 2024, 18:48:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

श्रीलंका के मैथ्यूज ने 200 रन की बदौलतने जिम्बाब्वे को 10 विकेट से हराया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 25 2020 12:25AM | Updated Date: Jan 25 2020 12:27AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हरारे। श्रीलंका ने जिम्बाब्वे को पहले क्रिकेट टेस्ट मैच के पांचवें और अंतिम दिन गुरुवार को 10 विकेट से हरा दिया और दो मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। जिम्बाब्वे ने पहली पारी में 358 रन बनाए जबकि श्रीलंका ने एंजेलो मैथ्यूज के नाबाद 200 रन की बदौलत नौ विकेट पर 515 रन बनाकर अपनी पारी घोषित कर दी।
 
जिम्बाब्वे की टीम दूसरी पारी में 170 रन पर सिमट गयी। श्रीलंका को जीत के लिए 14 रन का लक्ष्य मिला जो उसने तीन ओवर में बिना कोई विकेट खोए हासिल कर लिया। जिम्बाब्वे आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा नहीं है इसलिए इस जीत का श्रीलंका को अंकों के लिहाज से कोई फायदा नहीं हुआ। श्रीलंका चार मैचों में 80 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर है। 
 
संक्षिप्त स्कोर: जिम्बाब्वे : 358 और 170, श्रीलंका : 9/515 और 0/14
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »