29 Mar 2024, 19:18:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

फाफ डू प्लेसिस बोले - ये खिलाड़ी मेरी बहन के साथ रात भर सो....

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 10 2019 11:58AM | Updated Date: Dec 10 2019 11:59AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। दक्षिण अफ्रीका के वन-डे के कप्तान फाफ डू प्लेसिस ने अपने एक बयान से सभी को चौंका दिया। ये बयान दक्षिण अफ्रीका में मजांसी सुपर लीग के दौरान फाफ डू प्लेसिस ने दिया। इस लीग में दक्षिण अफ्रीका के सभी खिलाड़ी मौजूद हैं। इस बीच जहां पर पर्ल रॉक्स की टीम में फाफ डू प्लेसिस और हार्डस विलोजेन खेलते हैं। 
 
साथी खिलाड़ी होने के साथ इन दोनों खिलाड़ियों का एक अलग रिश्ता है। जिसके कारण उन्होंने आज एक अजीबोगरीब बयान दिया है। रविवार को बोलैंड पार्क में नेल्सन मंडेला बे जायंट्स के खिलाफ मैच में टॉस के वक्त जब डू प्लेसिस से टीम में बदलाव के बारे में पूछा गया तब उन्होंने अपने बयान से सभी को हैरान कर दिया। हालांकि बाद में वो बात मजाक में बदल गई। टॉस हारने के बाद कप्तान डू प्लेसिस ने कहा कि हार्डस विलोजेन आज नहीं खेल रहे हैं क्योंकि उनकी कल ही मेरी बहन के साथ शादी हुई है और वे दोनों अभी साथ में सो रहे हैं।
 
35 वर्षीय क्रिकेटर की बहन रेमी ने शनिवार को दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर विलोजेन के साथ शादी कर ली थी। विलोजेन ने अभी तक दक्षिण अफ्रीका के लिए सिर्फ एक टेस्ट मैच में शिरकत किया है। 30 वर्षीय खिलाड़ी ने साल 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था। आलराउंडर विलोजेन फ़िलहाल टी-20 लीग में अधिकतर दिखते हैं और भारत की घरेलू टी-20 लीग आईपीएल में भी खेलते हैं। उन्हें 2020 के लिए पंजाब की टीम ने अपने साथ रखा है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »