28 Mar 2024, 18:13:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

फेडरेशन खो-खो टीमों के प्रत्येक खिलाड़ी को देगा 5-5 लाख

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 7 2019 1:32AM | Updated Date: Dec 7 2019 1:33AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। केंद्रीय खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने नेपाल में आयोजित 13वें दक्षिण एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली पुरुष और महिला खो-खो टीमों को सम्मानित किया है जबकि भारतीय खो-खो महासंघ के अध्यक्ष सुधांशु मित्तल ने प्रत्येक खिलाड़ी को पांच-पांच लाख रुपये का नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है। खो-खो टीमों का गुरूवार को स्वदेश लौटने पर हवाई अड्डे पर भव्य स्वागत किया गया। दोनों टीमों ने शाम को खेल मंत्री से उनके आवास पर मुलाकात की। 

रिजिजू ने दोनों टीमों को बधाई दी और कहा कि खो-खो खिलाड़ियों को हमेशा उनका सहयोग मिलता रहेगा। भारतीय पुरुष और महिला टीमों ने अपनी श्रेष्ठता कायम रखते हुए इन खेलों में दोनों वर्गों के स्वर्ण पदक जीते। 2016 की स्वर्ण विजेता पुरुष टीम ने बंगलादेश को लगातार दूसरी बार फाइनल में हराकर खिताब जीता जबकि दिल्ली की नसरीन की कप्तानी वाली महिला टीम ने मेजबान नेपाल को हराकर अपने खिताब का सफलतापूर्वक बचाव किया। भारतीय पुरुष टीम ने 16-9 के स्कोर से बंगलादेश को हराया जबकि महिला टीम ने 17-5 के स्कोर से मुकाबला जीता।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »