28 Mar 2024, 20:21:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

इस तूफानी बल्लेबाज ने की विराट की तारीफ, बताया...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 21 2019 12:02PM | Updated Date: Nov 21 2019 12:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। वेस्टइंडीज के हरफनमौला खिलाड़ी आंद्रे रसेल ने कहा है कि भारतीय कप्तान विराट कोहली एक अद्भुत खिलाड़ी हैं और एक खिलाड़ी के रूप में उन्हें पांच से दस शब्दों में बयां करने की जरूरत है। रसेल ने आईएएनएस से कहा, "वह (विराट) एक शानदार खिलाड़ी हैं। एक खिलाड़ी के रूप में उन्हें बयां करने के लिए वास्तव में आपको कभी-कभी एक ही साथ पांच-दस शब्दों की जरूरत पड़ सकती है। वह एक ऐसे ही दृढ़ निश्चयी व्यक्ति हैं।"उन्होंने कहा, "विराट वास्तव में चैंपियन हैं। मुझे उम्मीद है कि वह ऐसे ही प्रशंसकों का मनोरजंन करते रहेंगे।
 
वह टेस्ट, वनडे और टी-20 क्रिकेट में बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। वह एक आल राउंड खिलाड़ी हैं। विस्फोटक बल्लेबाज ने कहा कि कोहली की तकनीक उनसे कहीं ज्यादा क्लासिक है। 31 वर्षीय बल्लेबाज ने कहा, "विराट की तकनीक मुझसे काफी अलग है। यह मुझसे कहीं ज्यादा क्लासिक है। जब मेरी तकनीक सही नहीं होती है तो मैं ज्यादा खराब बल्लेबाज होता हूं। मेरी तकनीक पॉवर को लेकर है। मैं गेंद को ज्यादा से हिट करने की कोशिश करता हूं, जितना कि मैं कर सकता हूं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »