29 Mar 2024, 00:16:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

डे-नाइट टेस्ट मैच के लिए कोलकाता पहुंची टीम इंडिया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 20 2019 12:24PM | Updated Date: Nov 20 2019 12:24PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। भारत और बांग्लादेश के बीच पहला डे-नाइट टेस्ट 22 नवंबर से कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम में खेला जाना है। ऐतिहासिक मुकाबले के लिए टीम इंडिया मंगलवार को कोलकाता पहुंच चुकी है। बीसीसीआई ने एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें खिलाड़ी डे नाइन मुकाबले के लिए कोलकाता पहुंचने पर काफी उत्साहित नज़र आ रहे हैं।
 
कप्तान विराट कोहली और उप-कप्तान अजिंक्य रहाणे साथ में कोलकाता पहुंचे, जबकि बाकी टीम एकसाथ कोलकाता पहुंची। टीम इंडिया जब होटल में पहुंची, तो भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने इसका एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में आर अश्विन अपने हाथ में सफेद रंग का तकिया लिए नजर आए।   20 और 21 नवंबर को दोनों टीमें प्रैक्टिस सेशन में हिस्सा लेंगी। डे-नाइट टेस्ट मैच दोपहर एक बजे शुरू होगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »