29 Mar 2024, 08:00:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

इंदौर में विराट को बड़ा फैन - दीवार फांदकर पहुंचा मिलने...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 17 2019 1:55PM | Updated Date: Nov 17 2019 1:55PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। इंदौर में भारत-बांग्लादेश टेस्ट मैच के दौरान यहां शनिवार को सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए होलकर स्टेडियम के मैदान में घुसे 22 वर्षीय युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। वह कप्तान विराट कोहली का बड़ा प्रशंसक है और उन्हीं से मिलने की ख्वाहिश पूरी करने के लिए उसने यह हरकत की थी। हालांकि, विराट कोहली ने भी इस मामले को काफी अच्छे से संभाला। विराट कोहली इस फैन के कंधे पर हाथ रखकर उससे कुछ समझाते हुए नजर आए। 
 
मैच के दौरान मैदान में घुसे युवक पर नजर पड़ते ही उसे पकड़कर हिरासत में ले लिया गया। उन्होंने बताया कि हिरासत में लिया गया युवक अपना नाम सूरज बिष्ट (22) बता रहा है। वह खुद को उत्तराखंड का मूल निवासी बता रहा है। उसने दावा किया कि वह इंदौर के भंवरकुआं इलाके में खाना बनाने का काम करता है। अधिकारियों के मुताबिक शुरुआती पूछताछ में युवक ने बताया कि वह कोहली का बड़ा प्रशंसक है और भारतीय कप्तान से मिलने की ख्वाहिश के साथ दर्शक दीर्घा की जाली फांदकर मैदान में घुसा था। 
 
उन्होंने बताया कि युवक ने कोहली का नाम छपी टी-शर्ट पहन रखी थी। उसने अपने हाथ पर कोहली के नाम का टैटू भी बनवा रखा था। उसने अपने चेहरे पर रंगों से वीके लिख रखा था। अधिकारियों ने बताया कि युवक की पहचान की तसदीक की जा रही है। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के आधार पर मामले में उचित कदम उठाया जायेगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »