29 Mar 2024, 10:37:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

स्पार्टन पोकर ने अपने प्रतिष्ठित पोकर टूर्नामेंटों के घोषणा की

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 15 2019 12:53AM | Updated Date: Nov 15 2019 12:53AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

देहरादून। भारत के अग्रणी डिजिटल गेमिंग प्लेटफॉर्म स्पार्टन पोकर ने गुरुवार को अपने सबसे प्रतिष्ठित पोकर टूर्नामेंटों के शेड्यूल की घोषणा की। स्पार्टन ने इंडिया पोकर चैम्पियनशिप और इंडिया ऑनलाइन पोकर चैम्पियनशिप  के साथ प्रतीक्षित पुरस्कार समारोह इंडिया पोकर चैम्पियनशिप पुरस्कार 2020 की भी घोषणा की। इंडिया पोकर चैंपियनशिप अनूठी प्रतियोगिता है जो सबसे बड़ी लाइव पोकर टूर्नामेंट के रूप में उभरी है। इसकी शुरुआत 14 से 19 जनवरी 2020 तक गोवा में होगी।
 
छह दिवसीय पोकर उत्सव को देश की सबसे बड़ी और सबसे लोकप्रिय पोकर टूर्नामेंट श्रृंखला के रूप में मान्यता प्राप्त है और देश भर से इसके पिछले संस्करण के लिए शानदार प्रतिक्रियाएं मिली हैं। अपने बेहद सफल पिछले संस्करणों के बाद, स्पार्टन पोकर ने स्तर को 5 सीआर जीटीडी के साथ और ऊंचा उठाया है। इस शानदार चीज के अलावा, इंडिया पोकर चैंपियनशिप मेन इवेंटश् गाला का सबसे बड़ा आकर्षण होगा। इस मेन इवेंट के विजेता को इंडिया पोकर चैंपियन 2020 का ताज पहनाया जाएगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »