28 Mar 2024, 18:56:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

विश्व कुश्ती प्रतियोगिता: भारत को फ्रीस्टाइल रैकिंग में मिला छठा स्थान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 23 2019 12:46AM | Updated Date: Sep 23 2019 1:11AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नूर सुल्तान। भारत को विश्व कुश्ती प्रतियोगिता में अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की बदौलत फ्रीस्टाइल वर्ग की टीम रैकिंग में छठा स्थान मिला। भारत को महिला रैकिंग में 17वां और ग्रीको रोमन रैंकिंग में संयुक्त 33वां स्थान मिला। भारत ने इस प्रतियोगिता में एक रजत और चार कांस्य सहित कुल पांच पदक जीते। इनमें से चार पदक फ्रीस्टाइल और एक पदक महिला वर्ग में मिला। भारत को ग्रीको रोमन वर्ग में कोई पदक नहीं मिला। फ्रीस्टाइल में भारत 59 अंकों के साथ छठे स्थान पर रहा जबकि रूस ने 150 अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया। कजाकिस्तान 93 अंकों के साथ दूसरे तथा जार्जिया और अमेरिका 75 अंकों के साथ संयुक्त तीसरे स्थान पर रहे। महिला वर्ग में भारत को 29 अंकों के साथ 17वां स्थान मिला। जापान 137 अंकों के साथ पहले, रूस 108 अंकों के साथ दूसरे और अमेरिका 105 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा। ग्रीको रोमन में भारत का अंकों का खाता नहीं खुला और वह संयुक्त 33वें स्थान पर रहा। रूस ने 132 अंकों के साथ पहला, उज्बेकिस्तान ने 80 अंकों के साथ दूसरा और जार्जिया ने 79 अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »