28 Mar 2024, 22:34:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

रेसिंग होंडा : राजीव ने टॉप 15 में फिनिश किया, भारत को दिलाया अंक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 22 2019 5:58PM | Updated Date: Sep 22 2019 5:59PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सेपांग। मलेशिया के सेपांग इंटरनेशल सर्किट में छठे राउण्ड की फाइनल रेस में रविवार को भारत की एकमात्र रेंसिंग टीम आईडेमिट्सु होण्डा रेसिंग इण्डिया ने एशिया रोड रेसिंग चैम्पियनशिप 2019 में एक बार फिर से अंक हासिल किए हैं। कल के क्रैश के बाद पीठ और हाथ में चोट के बावजूद राजीव ने एक और अंक हासिल किया और एआरआरसी के एशिया प्रोडक्शन 250 सीसी (एपी250) क्लास में इस सीज़न में आठ बार टॉप 15 फिनिश किया। एआरआरसी में अपने पहले सीज़न में 18 वर्षीय सेंथिल ने सेपांग में सर्वश्रेष्ठ 2:28:241 लैप टाईम दर्ज किया।
 
22वें ग्रिड पर आठवीं पंक्ति से शुरूआत के बावजूद सेंथिल ने बहुत जल्द ताइपे के लियु जुनमेई और थाईलैण्ड के सावापोल को दूसरे ही लैप में ओवरटेक कर लिया। तीसरे लैप में 20वीं पॉज़िशन बनाए रखते हुए चौथे लैप में वह 19वें स्थान पर आ गए और आठवें लैप में 17 वें स्थान पर फिनिश के साथ 5 पॉज़िशन्स की बढ़त ले ली। आज एशिया प्रोडक्शन 250 सीसी की दूसरी रेस में इंडोनेशियाई राइडर टॉप 6 रैंक में रहे।
 
चैकर्ड लाईन तक पहुंचने में रफीद तोपान और मुकलदा सारापुएच क्रैश हुए जब वे आखिरी लैप में आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे थे। आखिरकार एस्ट्रा होण्डा रेसिंग टीम के आवहिन संजय ने 19:43:339 के समय के साथ फिनिश कर लिया। वहीं एंडी फैडरी उनसे मात्र 0.048 सैकण्ड पीछे रहे और रेनाल्डो क्रिसान्थो ने तीसरे स्थान पर पोडियम फिनिश किया। इस अवसर पर  प्रभु नागराज, वाईस प्रेज़ीडेन्ट (ब्राण्ड एण्ड कम्युनिकेशन्स)होण्डा मोटरसाइकल एण्ड स्कूटर इण्डिया प्रा लिमिटेड ने कहा, ‘‘इस सप्ताहान्त हम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं दे सके।
 
हालांकि मुझे खुशी है कि कल रेस 1 में चोटिल होने के बावजूद राजीव ने आज टॉप 15 में फिनिश किया और एक पॉइन्ट भी हासिल किया। सेंथिल का आत्मविश्वास अब बहुत अधिक बढ़ गया है। अब सेपांग राउण्ड खत्म हो चुका है। हमें भारत लौट कर अपने प्रदर्शन  का विश्लेषण कर अपनी खामियों को पहचान कर उनमें सुधार करना है।
 
अगला सातवां राउण्ड बुरीराम सर्किट पर होगा। हमारे दोनों राइडरों को अच्छा अनुभव मिलचुका है, मुझे विश्वास है कि वे दिसम्बर राउण्ड में शानदार प्रदर्शन देंगे। आईडेमिट्सु होंडा रेसिंग इण्डिया अब 33 पॉइन्ट्स के साथ एपी 250 क्लास में टॉप 9 टीमों में आ गई है। राजीव 33 पॉइन्ट्स के साथ 16वें स्थान परहैं, वहीं सेंथिल इस सप्ताहान्त बिना किसी फायदे और बिना किसी नुकसान के 40 राइडरों में 26वें स्थान पर है। सेपांग के बाद अब सातवें राउण्ड का फिनाले दिसम्बर में थाईलैण्ड के बुरीराम में होगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »