20 Apr 2024, 02:41:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

स्मिथ की गर्दन पर लगी 148 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से गेंद, जाना पड़ा बाहर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 18 2019 2:23AM | Updated Date: Aug 18 2019 2:23AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लॉर्ड्स। ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज स्टीव स्मिथ को जोफ्रा आर्चर की एक बाउंसर लगने के कारण मैदान से बाहर जाना पड़ा। शनिवार को लॉर्ड्स टेस्ट के चौथे दिन दूसरे सेशन में आर्चर की एक तेज बाउंसर स्मिथ की गर्दन पर लगी जिसके चलते वह मैदान पर लेट गए। स्मिथ अपने लगातार तीसरे एशेज शतक के करीब पहुंच रहे थे।

वह 80 रनों के निजी स्कोर पर बल्लेबाजी कर रहे थे, जब आर्चर की 148 किलोमीटर प्रति घंटे से तेज गति की रफ्तार की गेंद पर उन्होंने नजरें हटा लीं और वह गेंद उनकी गर्दन पर जा लगी। स्टार बल्लेबाज मैदान पर ही लेट गए। इसके बाद कई मिनट तक ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के मेडिकल स्टाफ ने उनकी जांच की। स्मिथ आखिर अपने पैरों पर खड़े हुए और काफी देर तक ऑस्ट्रेलिया के टीम के डॉक्टर रिचर्ज सॉ के साथ बात की। इसके बाद उन्होंने रिटायर्ड हर्ट होने का फैसला किया। मैदान पर मौजूद दर्शकों ने खड़े होकर पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान का अभिवादन किया।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »