20 Apr 2024, 16:10:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

जाने कब टूटेंगे वर्ल्ड कप इतिहास के ये 5 महारिकॉर्ड, नं. 5 रिकॉर्ड है भारतीय के नाम दर्ज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 27 2019 10:03AM | Updated Date: Jun 27 2019 10:03AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। इस समय वर्ल्ड कप 2019 आधा से ज्यादा समाप्त हो चुका है। इस वर्ल्ड कप में कई खिलाड़ी ऐसे हैं जो बेहद ही शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। लेकिन हम इंतजार कर रहे हैं वर्ल्डकप के बने उन 5 रिकॉर्ड के बारे में जो अभी तक नहीं टूटे हैं। 

1. विश्व कप इतिहास के बेहतरीन विकेटकीपर - वर्ल्ड कप इतिहास के नंबर वन विकेटकीपर कुमार संगकारा जिन्होंने 37 मैच खेलते हुए 41 कैच लिए हैं और 13 स्टंपिंग की हैं। ऑस्ट्रेलिया के एडम गिलक्रिस्ट दूसरे नंबर पर हैं| भारतीय टीम के महेंद्र सिंह धोनी वर्ल्ड कप विकेटकीपर की लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं।
 
2. विश्व कप में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले खिलाड़ी -  वर्ल्ड कप के एक मैच में सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड है मार्टिन गुप्टिल के नाम जिन्होंने 2015 के वर्ल्ड कप में 237 रन की पारी खेली थी। दूसरे स्थान पर है क्रिस गेल जिन्होंने 215 रन की पारी खेली थी| बात करें भारतीय बल्लेबाजों की तो सौरव गांगुली 183 रन की पारी के साथ चौथे स्थान पर हैं| वही वीरेंद्र सहवाग 175 रन की पारी के साथ आठवें स्थान पर हैं।
 
 
3. विश्व कप में सबसे बड़ा टीम स्कोर - वर्ल्ड कप के अंदर किसी भी टीम द्वारा सबसे बड़ा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के नाम है जिन्होंने 2015 के वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान के खिलाफ 417 रन का स्कोर बनाया था| दूसरे नंबर पर है टीम इंडिया जिन्होंने 2007 के वर्ल्ड कप में बरमूडा के खिलाफ 413 रन का स्कोर बनाया था| यह रिकॉर्ड इस वर्ल्ड कप में कब टूटता है यह देखने वाली बात है।
 
4. वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्के - वर्ल्ड कप के अंदर सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों में एबी डिविलियर्स पहले स्थान पर हैं जिन्होंने 23 मैच खेले हैं| वही क्रिस गेल दूसरे स्थान पर है जिन्होंने 26 छक्के लगाए हैं| बात करें भारतीय बल्लेबाज की तो सचिन तेंदुलकर वर्ल्ड कप में 27 छक्के लगाने वाले बल्लेबाज हैं| वही सौरव गांगुली के नाम 25 छक्के दर्ज हैं| यह रिकॉर्ड आसानी इस वर्ल्ड कप में टूट सकता है।
 
5. वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन - वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर है जिन्होंने 45 मैच में 2278 रन बनाए हैं| मौजूदा समय का कोई भी बल्लेबाज इस रिकॉर्ड के आसपास भी नजर नहीं आता है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »