28 Mar 2024, 22:56:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

इयोन मोर्गन ने तोड़ा विश्व रिकॉर्ड, पारी में ठोक दिए 17 छक्के

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 18 2019 7:01PM | Updated Date: Jun 18 2019 7:01PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन ने विश्व कप-2019 में अफगानिस्तान के खिलाफ खेलते हुए इतिहास रच दिया। मोर्गन वनडे मैच की एक पारी में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन चुके हैं। उन्होंने 71 गेंदों में 17 छक्कों और 4 चौकों की मदद से 148 रन बनाए। इससे पहले ये संयुक्त रूप से रिकॉर्ड रोहित शर्मा, एबी डिविलियर्स और क्रिस गेल के नाम था, जिन्होंने एक इनिंग में 16-16 छक्के जड़े थे।

पारी में सर्वाधिक छक्के (वनडे):

17- इयोन मोर्गन बनाम अफगानिस्तान, मैनचेस्टर (2019)

16- रोहित शर्मा बनाम ऑस्ट्रेलिया, बेंगलुरु (2013)

16- एबी डिलियर्स बनाम साउथ ऑस्ट्रेलिया, जोहान्सबर्ग (2015)

16- क्रिस गेल बनाम जिम्बाब्वे, केनबरा (2015)

15- शेन वॉट्सन बनाम बांग्लादेश, ढाका (2011)

इस पारी के दौरान मोर्गन ने 57 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। वह ऐसा करने वाले इंग्लैंड के सबसे तेज बल्लेबाज बन गए। वहीं बात अगर वैश्विक स्तर पर करें, तो वह चौथे नंबर पर आ गए।

विश्व कप में सबसे तेज शतक: 

50 केविन ओ ब्रायन बनाम इंग्लैंड, बेंगलुरु 2011

51 ग्लेन मैक्सवेल बनाम श्रीलंका, SCG 2015

52 एबी डिविलियर्स बनाम वेस्टइंडीज, SCG 2015

57 इयोन मोर्गन बनाम अफगानिस्तान, मैनचेस्टर 2019

66 मैथ्यू हेडन बनाम साउथ अफ्रीका, सेंट किट्टस 2007

इंग्लैंड ने अफगानिस्तान के खिलाफ 18 जून को छह विकेट पर 397 रन बनाए। इंग्लैंड की ओर से कप्तान इयोन मोर्गन ने 148, जॉनी बेयरस्टा ने 90 और जो रूट ने 88 रन बनाए। अफगानिस्तान की तरफ से दौलत जादरान ने तीन विकेट चटकाए।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »