29 Mar 2024, 18:00:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

न्यायालय ने पूर्व न्यायाधीश डीके जैन को BCCI का प्रथम लोकपाल नियुक्त किया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 21 2019 5:01PM | Updated Date: Feb 21 2019 5:01PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। सर्वोच्च न्यायालय ने गुरुवार को पूर्व न्यायाधीश डी.के. जैन को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) का लोकपाल नियुक्त किया है। जैन को बीसीसीआई में उठ रहे प्रशासनिक मुद्दों के कारण उन्हें संभालने के लिए यह जिम्मेदारी सौंपी है। न्यायमूर्ति एस ए बोबडे और न्यायमूर्ति ए एम सप्रे की पीठ ने कहा, हमें खुशी है कि पक्षकारों की सहमति और सुझावों के माध्यम से बीसीसीआई का लोकपाल बनाने के लिये न्यायमूर्ति डी के जैन के नाम पर सहमति हो गयी है।
 
तद्नुसार, हम न्यायमूर्ति जैन (सेवानिवृत्त) को बीसीसीआई का प्रथम लोकपाल नियुक्त करते हैं। भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड के लोकपाल पद पर नियुक्ति के लिये पीठ के समक्ष सीलबंद लिफाफे में शीर्ष अदालत के छह सेवानिवृत्त न्यायाधीशों के नाम पेश किए गए थे। इनमें न्यायमूर्ति जैन पहली पसंद थे पीठ ने जब यह कहा कि सूची में न्यायमूर्ति जैन का अच्छा नाम है, विभिन्न पक्षों के लिये पेश वकीलों ने इस सुझाव को स्वीकार किया।
 
इस मामले में न्याय मित्र की भूमिका निभा रहे पी एस नरसिम्हा ने लोकपाल पद के लिये संभावित नामों की सूची पीठ को उपलबध करायी थी। पीठ को बताया गया कि लोकपाल की भूमिका राज्य क्रिकेट एसोसिएशनों में खिलाड़ियों से संबंधित विवादों और वित्तीय मसलों को सुलझाने की होगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »