29 Mar 2024, 16:43:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

काजल के टोटके से दूर होगी घर में आई हर समस्या

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 5 2018 12:37PM | Updated Date: Jul 5 2018 12:37PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आज तक आपने काजल का इस्तेमाल सिर्फ आंखों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए ही किया होगा लेकिन आज हम आपको बताएंगे कि काजल के इस्तेमाल से आप घर में आई बलाओं और परेशानी को आसानी से दूर कर सकते हैं।
 
यदि आपके घर में हमेशा लड़ाई झगड़ा होता रहता है तो आप शनिवार के दिन सुबह काले कपड़े में जटा वाले नारियल को लपेटकर उस पर काजल की 21 बिंदी लगाकर उसे घर के बाहर लटका दें। ऐसा करने से आपके घर में खुशियां वापस लौट आएगी और आप हमेशा बुरी नजरो से बचे रहेंगे। यही नहीं बल्कि काजल का छोटा सा टोटका आपकी किस्मत भी बदल सकता है।
 
अगर आपकी शादी नहीं हो रही है तो आप शनिवार के दिन लकड़ी से भूमि खोदकर काला सुरमा दबा दें। ऐसा कहा गया है कि अगर आप यह उपाय करते है तो आपकी जल्द ही शादी हो जाएगी और आपको मनचाहा जीवन साथी मिलेगा। अगर आप पर शनि का प्रकोप है तो आप काला सुरमा शनिवार को नौ बार सिर से पैर तक किसी से उतरवाकर सुनसान जमीन में गाड़ दें। इससे आप शनि के प्रकोप से आसानी से बच सकते हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »