29 Mar 2024, 12:07:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

होली के अचूक उपाय, जिनसे दूर होगी जीवन की हर समस्या

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 28 2018 4:44PM | Updated Date: Feb 28 2018 7:23PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

होली के दिन किए गए उपाय बहुत ही जल्दी शुभ फल प्रदान करते हैं। हम आपको होली पर किए जाने वाले ऐसे ही अचूक उपायों के बारे में बता रहे हैं, जो इस प्रकार हैं-

1- होली की रात सरसों के तेल का चौमुखी दीपक घर के मुख्य द्वार पर लगाएं व उसकी पूजा करें। इसके बाद भगवान से सुख-समृद्धि की प्रार्थना करें। इस प्रयोग से हर प्रकार की बाधा का निवारण होता है।

2- यदि व्यापार या नौकरी में उन्नति न हो रही हो, तो 21 गोमती चक्र लेकर होलिका दहन की रात में शिवलिंग पर चढ़ा दें। इससे बिजनेस में फायदा होने लगेगा।

3- होली पर किसी गरीब को भोजन अवश्य कराएं। इससे आपकी मनोकामना पूरी होगी।

4- यदि राहु के कारण परेशानी है तो एक नारियल का गोला लेकर उसमें अलसी का तेल भरें। उसी में थोड़ा सा गुड़ डालें और इस गोले को जलती हुई होलिका में डाल दें। इससे राहु का बुरा प्रभाव समाप्त हो जाएगा।

5- धन हानि से बचने के लिए होली के दिन घर के मुख्य द्वार पर गुलाल छिड़कें और उस पर दोमुखी दीपक जलाएं। दीपक जलाते समय धन हानि से बचाव की कामना करें। जब दीपक बुझ जाए तो उसे होली की अग्नि में डाल दें। यह क्रिया श्रद्धापूर्वक करें, धन हानि नहीं होगी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »