29 Mar 2024, 18:38:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

चांदी पहनने के ये चमत्कारी फायदे जानते हैं आप

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 5 2016 3:16PM | Updated Date: Oct 5 2016 3:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चांदी एक पवित्र और सात्विक धातु मानी जाती है। चांदी ज्योतिष में चंद्रमा और शुक्र से चांदी का संबंध है। ज्योतिष में माना गया है कि अगर चांदी की चीजें पहनी जाएं तो कुंडली में चंद्रमा और शुक्र मजबूत स्थिति में आते हैं।
 
यह भी कहा जाता है कि चांदी की तासीर शीतल होती है। इसलिए चांदी को पैरों में पहना जाता है। आइए जानते हैं चांदी पहनने के क्या हैं फायदे-
 
मोती-चांदी चंद्र्रमा की प्रतिनिधि धातु है इसलिए कुंडली में अगर चंद्र्रमा कमजोर हो तो चांदी पहनने से चंद्र्रमा को बल मिलता है।
 
ज्योतिष में कहा गया है कि जिन लोगों को मन व्याकुल हो उन्हें चांदी पहननी चाहिए क्योंकि चांदी धारण करने से मन को शांति मिलती है।
 
चांदी चमकीली धातु है इसलिए यह शुक्र को भी प्रिय है। चांदी धारण करने से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आती है।
 
चांदी मेष, वृष, मिथुन, कर्क, कन्या, तुला, वृश्चिक, मकर, मीन राशि वाले धारण कर सकते हैं।
 
मेष राशि वालों के लिए चंद्र्रमा के सुखेश होने के कारण चांदी धारण करने से गृह एवं वाहन सुख मिलता है।
 
मिथुन राशि वालों के लिए चंद्र्रमा धनेश होने के कारण चांदी पहनने से खास लाभ होता है। इसे पहनने वाणी की मधुरता और धन वृद्धि होती है।
 
वृष राशि वालों को चांदी धारण करने से पराक्रम एवं भ्रातृ सुख में वृद्धि होती है।
 
कन्या लग्न वालों के लिए चन्द्रमा आय भाव का कारक होता है अत: चांदी धारण करना आय वृद्धि कारक होता है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »