20 Apr 2024, 04:18:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

इस नवरात्रि में जरूर करें ये उपाय मां मुक्‍त करेंगी अपने भक्तों को परेशानी से

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 29 2019 11:09AM | Updated Date: Sep 29 2019 11:09AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

शारदीय नवरात्र की शुरुआत हो गई हैं। मां हमेशा ही अपने भक्तों के दुख हरती हैं। आदि शक्ति के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा करने और व्रत रखने से मां कष्ट हर लेती हैं लेकिन इन नवरात्रि के पावन दिनों को माता की भक्ति के लिए विशेष रूप से लाभदायी माना जाता है। नवरात्र के पहले दिन मां शैलपुत्री की उपासना की होती है । मार्केण्डय पुराण के अनुसार, पर्वतराज यानि शैलराज हिमालय की पुत्री होने के कारण इनका नाम शैलपुत्री पड़ा। नवरात्रि को आप यह उपाय करके छुटकारा पा सकते हैं। अगर आपके घर में परेशानी चल रही है तो अश्विन मास की शारदीय नवरात्रि समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए एक अच्छा मार्ग है घर में व्रत करने वाले यह उपाय अवश्य करें घर में खुशियां देने लगेगी दस्तक आपकी जानकारी के लिए बता दें इस बार नवरात्रि 29 सितंबर को प्रारंभ होने जा रही हैं, तो चलिए शुरू करते हैं।
 
नवरात्रि में क्या करें- 
नवरात्रि के दिन महिला या पुरुष 9 दिन का उपवास अवश्य करें।
उपवास में केवल सात्विक भोजन का सेवन करना होगा।
अगर संभव हो तो व्रत में केवल जो, जल और फलों का सेवन करना चाहिए
कहा जाता है नवदुर्गा में दो से 3 घंटे का मौन व्रत रखना चाहिए।
नवरात्रि में दुर्गा सप्तमी का पाठ सुबह शाम अवश्य करना चाहिए अगर आप यह सारे नियम करते हैं तो माता रानी के महासंयोग से आपकी कष्टों का निवारण अवश्य होगा
 
नवरात्रि में क्या न करें-
नवरात्रि में माता की पूजा में तुलसी, आंवला, दूर्वा, मदार और आक फूल मां को समर्पित नहीं करना चाहिए।
मां दुर्गा के पूजा स्थल में एक से ज्यादा मां दुर्गा की मूर्ति या फोटो नहीं रखना चाहिए।
नवरात्रि में महिलाएं पूजा के समय अपने बालों को बांधकर ही रखें
माता रानी की पूजा में धुले हुए वस्त्रों का ही प्रयोग करना चाहिए।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »