25 Apr 2024, 12:34:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशि अनुसार करें ये खास उपाय - हमेशा भरी रहेगी तिजोरी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 1 2019 12:01PM | Updated Date: Sep 1 2019 12:01PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जीवन में हर व्‍यक्ति को कर्ज लेने की जरूरत पड़ती है...लेकिन कभी-कभी यह कर्ज हमारे जान का जंजाल बन जाता है। दुनिया में हर इंसान धन दौलत को लेकर परेशान रहता है। हर इंसान चाहता है कि उसके पास धन-दौलत का भंडार हो...लेकिन कर्ज लेकर तिजोरी भरना बहुत मुश्किल है...वही कई लोगो को जीवन में चाहकर भी कर्ज से मुक्ति नहीं मिल पाती हैं, वही इसके पीछे के कारण कुछ भी हो सकता हैं मगर आपको इससे निजात पाने का सही तरीका पता हो तो कर्ज भी उतर सकता हैं और घर के भंडार भी हमेशा ही भरे रहेंगे। तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं राशियों के मुताबिक कर्ज से निपटने के भाद्रपद महीने में कुछ सरल और खास उपाय हैं तो आइए जानते हैं।
 
मकर
नित्य प्रात: गणेश जी की आरती करें। बुधवार को गणेश जी को हरी इलायची अर्पित करें।

कुंभ
सोमवार को शिवलिंग पर गंगाजल अर्पित करें। सफेद रंग के रुमाल में थोड़े से अक्षत, अपने पूजा स्थान पर रखें।
 
मीन
नित्य प्रात: सूर्य को जल अर्पित करें। रविवार को गाय को गुड़ और रोटी खिलाएं।
 
मेष 
कर्ज से मुक्ति पाने के लिए इस राशि के लोग हरे रंग के गणेश जी की पूजा करें नित्य प्रात: उनको दूर्वा अर्पित करें।
 
वृषभ
वही वृषभ राशि के लोग देवी मां लक्ष्मी को गुलाबी फूल अर्पित करें और शुक्रवार के दिन लोगो को मिसरी बांटे।
 
मिथुन
मिथुन राशि के लोग मंगलवार का व्रत रखने का प्रयास करें और मंगलवार को हनुमान जी के चरण धुलाएं।
 
कर्क
वही कर्क राशि के लोगो को अधिकत से अधिक सात्विक रहने की जरूरत होती हैं इस राशि के लोग बृहस्पतिवार को केले का दान करें।
 
सिंह
सिंह राशि के लोग शनिवार को पीपल के नीचे सरसों के तेल का दीपक और जलाए एक लोहे का छल्ला धारण करें।
 
कन्या
कन्या राशि से संबंध रखने वाले शिव जी को तिल मिलाकर जल अर्पित करें। ये लोग शनिवार को मीठी चीज का दान करें।
 
तुला
वही तुला राशि वाले बृहस्पतिवार को विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। कोशिश करें कि इस दिन पीले वस्त्र जरूर धारण करें।
 
वृश्चिक
मंगलवार को हनुमान जी को तुलसी दल अर्पित करें और बुधवार को पशु को चारा खिलाएं।
 
धनु
नित्य प्रात: भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा करें। साथ ही साथ शुक्रवार को कन्या ओं में सफेद मिठाई बांटे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »