19 Apr 2024, 06:36:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

नि.संतान व्यक्ति के लिए संतान प्राप्ति के कुछ ज्योतिष उपाय

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 3 2019 9:55AM | Updated Date: Aug 3 2019 9:55AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नईदिल्ली। जिन्हें ये सुख यानि पुत्री या पुत्र रत्न की प्राप्ति आसानी से हो जाती है वो दुनिया के सबसे खुशनसीब लोगों में से होते हैं, लेकिन जिनको इस सुख की प्राप्ति किसी कारण वश नहीं हो पाती है वो दिल में इस कमी का दुख लिए रहते हैं और बस पुत्री-पुत्र प्राप्ति के लिए कई तरीकों व उपायों को अपनाते हैं। हम आपको यहां बताने जा रहे हैं संतान प्राप्ति के अचूक उपाय जिन्हें अपनाकर आपकी सूनी झोली भर जाएगी और आपको संतान सुख प्राप्ति होगा।
उपाय- 
1- पंचमेश के प्रभाव को बढ़ाएं- यदि लग्न कुंडली में पंचमेश पीड़ित हैं तो उनकी आराधना करें, ऐसा करने से इसका दुष्प्रभाव कम होगा और सकारात्मक प्रभाव बढ़ेगा।
 
2-गुरु को करें प्रसन्न- बृहस्पति की आराधना करना संतान प्राप्ति का सरल उपाय है। क्योंकि गुरु के बलहीन होने से भी कई बार संतान का सुख प्राप्त नहीं हो पाता है। ऐसे में संतान प्राप्ति का मुख्य कारक गुरु यानि बृहस्पति ग्रह के प्रभाव को मज़बूत करने व बढ़ाने के लिए उसका पूजन करें। वैसे गुरुवार के दिन गुड़ दान करने से भी संतान सुख प्राप्त होता है। इसके साथ ही गुरुवार के दिन गरीबों में गुड़ बाँटें।
 
गुरु ग्रह को शक्तिशाली बनाने के लिए इन दो मंत्रों का जाप करें-
 
देवानां च ऋषिणां च गुरुं काञ्चनसन्निभम्। बुद्धिभूतं त्रिलोकेशं तं नमामि बृहस्पतिम्।। 
ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं सः गुरवे नमः। ह्रीं गुरवे नमः। बृं बृहस्पतये नमः।
 
नवग्रह पूजा नवग्रहों की शांति के लिए आप घर या मंदिर में हवन व अभिषेक कर सकते हैं। ऐसा करने से सभी ग्रहों के नकारात्मक प्रभाव दूर होंगे और जीवन में सकारात्मकता बढ़ेगी जिससे शुभ फल प्राप्त होगा। यह पूजन संतान उत्पत्ति में आ रही बाधाओं को भी दूर करेगा। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »