29 Mar 2024, 10:27:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

जानें नये साल 2020 में इन 3 राशि वालों की चमकेगी किस्मत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 27 2019 2:48AM | Updated Date: Dec 27 2019 2:48AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

1-  मेष राशि (अ,च,चे, चु, ला, ली,लू)- इस राशि का स्वामी मंगल है। इस राशि के लिए साल 2020 सामान्य रहेगा। धन, रोजगार व बिजनेस के मामले में ये साल बहुत बढिय़ा रहने वाला है। सेहत को लेकर थोड़ी परेशानी वाला साल है। पिता या पत्नी दोनों की सेहत इस साल इस राशि के जातक को परेशान करेगा।

पढ़ाई व रोजगार : पढ़ाई के लिए साल बहुत बढिय़ा है साल के शुरुआत से लेकर अंत तक सफलता प्राप्त होने का समय मेहनत करें। रोजगार के लिए पूरा साल बढिय़ा संकेत दे रहा। अगर बिजनेस की सोच रहे हैं तो यह साल शुरुआत के लिए बहुत अच्छा है। फरवरी व मार्च में राजयोग के चलते बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। पढ़ाई में सफलता के लिए अप्रैल बेहतर है। मई-जून, गुरु-शनि के वक्री  होने से मिले जुले परिणाम मिलेंगे। सितंबर व अक्टूबर उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। नवंबर व दिसंबर में भाग्य फिर से खुलेगा। मेडिकल क्षेत्र वालों के लिए अपार सफलता मिलने वाली है।
सेहत : ये साल जातक के लिए सेहत को लेकर अच्छा नहीं रहने वाला है। जनवरी से मार्च तक बहुत अधिक शारीरिक कष्ट रहेगा। मई के बाद सितंबर तक सेहत अच्छी रहेगी, लेकिन नवंबर से फिर परेशानी बनी रहेगी।
संबंध : विवाह योग्य जातक का विवाह संभव है। अगर जातक प्रेम संबंध में है तो उनके लिए यह साल बढिय़ा है। जीवनसाथी का पूरा सपोर्ट मिलेगा। मई के बाद रिलेशनशिप पर ध्यान देने की जरूरत है। शनि के वर्की होने सीधा असर रिलेशनशिप पर पडऩे वाला है। सितंबर के बाद शनि व गुरु मार्गी हो जाएंगे।
धन : धन के मामले में ये साल बढिय़ा है। जनवरी से मार्च तक आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। अचानक धन मिलेग।  मई से लेकर अगस्त तक धन भाव के स्वामी शुक्र उच्च होकर 12वें घर में रहेंगे जो धन निवेश के अवसर लेकर आएंगे। सुख सुविधाओं पर भी धन खर्च कर सकते हैं। सितंबर से नवंबर के मध्य तक धन खर्च होगा। साल के आखिर माह में फिर से आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। अच्छे पैकेज पर नौकरी के अवसर मिलेंगे।
ज्योतिषय उपाय : हर शनिवार शनिमंदिर में दीप दान करें। व सरसों के तेल में अपना चेहरा देखकर उसे मंदिर में दान करें।
2-  वृष राशि (इ,उ,ए,वो,वा,वे,ओ)- वृष राशि का स्वामी शुक्र है। इस राशि के जातक के लिए नया साल सफलता व उपलब्धियों वाला रहेगा। साल की शुरुआत में शुक्र जातक के भाग्य स्थान में विराजमान है जो बिजनेस व विवाह या संबंधों के लिए बहुत बढिय़ा है। शनि भाग्य के कारक 12वें स्थान में रहेंगे।
पढ़ाई व रोजगार : साल की शुरुआत में पढ़ाई के बोझ से दबे रहेंगे। करियर के लिए शुरुआत मध्यम फलदायी है। जनवरी से मार्च के बीच में शुरुआत में करियर व बिजनेस में उतार-चढ़ाव रहेगा। फरवरी आखिर व मार्च में बिजनेस व नौकरी की गाड़ी पटरी पर चलेगी। शनि मकर राशि में रहेंगे। इससे धन व भाग्य बढऩे वाला है। अप्रैल से सितंबर करियर, बिजनेस व पढ़ाई के लिए बेहतर है। सफलता की ऊंचाई छुएंगे। अक्टूबर से दिसंबर तक करियर के लिए नई ऊंचाई छुएंगे। समाज में प्रसिद्धी बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। वाहन या जमीन की खरीद कर सकते हैं।
सेहत : जनवरी से मार्च तक शारीरिक ऊर्जा चुस्त-दुरुस्त रहेगी। गुरु का अष्टम भाव में गोचर शारीरिक पीड़ा देने वाला है। अप्रैल से जून तक सेहत अच्छी रहेगी। सर्दी-जुकाम जैसी छोटी-मोटी दिक्कत से परेशान रहेंगे। जुलाई से सितंबर तक सेहत अच्छी रहेगी। किसी तरह के नशीले पदार्थ का इस्तेमाल न करें। अक्टूबर से दिसंबर तक सेहत ठीक रहेगी। जातक के माता-पिता या जीवनसाथी की सेहत खराब होगी।
धन : जनवरी से जून तक आर्थिक लाभ मिलेगा। इसके लिए कठिन परिश्रम भी करना पड़ेगा। गुरु के कारण धन लाभ होगा लेकिन राहु की उपस्थिति से जातक को विवाद से भी सामना होगा। कानूनी पचड़े भी फंसने का डर है। जून तक मंगल की वजह से धन के स्रोत बनेंगे लेकिन राहू परेशान करता रहेगा। जुलाई के बाद भी धन के कई स्रोत बनेंगे। बिजनेस की भी स्थिति मजबूत रहेगी। निवेश भी भविष्य में लाभ देने वाला है। नौकरी में भी प्रमोशन व धन लाभ होंगे। नवंबर व दिसंबर में आर्थिक रूप से सक्षम व समृद्ध बनेंगे। साल 2020 जातक को नाम व पैसा देगा।
संबंध : प्रेम के मामले में समय अनुकूल है। शुक्र जातक के भाग्य स्थान में है। इससे रोमांटिक जीवन मस्त रहेगा। जून के अंत में गुरु परिवर्तन करेंगे, इससे संबंधों पर भी असर पड़ेगा। जातक रिश्तों को लेकर सजग रहेंगे। जुलाई से दिसबंर तक जातक के संबंध अच्छे रहेंगे। संतान पक्ष से खुशखबरी मिलेगी।
ज्योतिषीय उपाय : जातक हर शुक्रवार को ११ वर्ष से कम उम्र की कुंवारी कन्या को खीर या बताशा देकर दान करते हैं तो उन्हें कुछ राहत मिलेगी।
3-  मिथुन राशि (क,का,की,ड़,घ,छे,को, को)- वायु तत्व प्रधान मिथुन राशि का स्वामी बुध है। मिथुन राशि के जातक के लिए ये साल बहुत सी संभावनाएं लेकर आ रहा है। साल की शुरुआत में धन के लिए ज्यादा मेहनत करनी होगी। इस समय का किया गया निवेश अच्छे परिणाम देने वाला है। फरवरी के आखिर से मार्च और मई में छोटी-मोटी परेशानियां रहेगी। समाज में सम्मान मिलेगा साथ ही कई बंद योजनाएं फिर से धरातल पर आएंगी।
पढ़ाई व रोजगार : पढ़ाई में मेहनत करें, परिश्रम का ही परिणाम मिलेगा। नौकरी में अधिकारियों व संबंधित कर्मचारियों को साथ लेकर कोई बड़ा निर्णय लें तो परिणाम अच्छा रहेगा। ये साल करियर व बिजनेस में सफलता की संभावनाएं बनाने वाला है। जुलाई से दिसंबर तक करियर व पढ़ाई के लिए बेहतरीन है। थोड़ी बहुत समस्या इस साल राहु व शनि के गोचर से होने वाली है। नौकरी, बिजनेस व पढ़ाई में परिश्रम के बिना कुछ नहीं मिलने वाला है।
सेहत : इस साल जातक को सेहत को लेकर थोड़ा बहुत सचेत रहने की जरूरत है। जीवनसाथी व संतान को लेकर सतर्क रहें। अप्रैल से जुलाई में सेहत पर खासतौर पर ध्यान देने की जरूरत है। बासी व तला-भुना खाने से बचें। नवंबर के बाद जातक का स्वास्थ ठीक हो जाएगा।
धन : सप्तम भाव में स्वामी बुध के साथ सूर्य, गुरु, शनि व केतु के होने से आर्थिक स्थिति में मिले जुले परिणाम देखने को मिलेंगे। चंद्रमा का भाग्य स्थान में होना आर्थिक लाभ के योग भी बना रहा है। छठे स्थान का मंगल भी लाभ देगा। जातक को पैतृक संपत्ति से भी लाभ मिलेगा। सितंबर से नवंबर तक आर्थिक समस्या बनी रहेगी। खुद की सेहत के साथ परिवार व बच्चों की सेहत पर भी खर्च करेंगे। लॉटरी शेयर व निवेश से दूर रहें।
संबंध : जनवरी से मई तक प्रेम संबंध के लिए बढिय़ा समय है। इस दौरान इजहार करें, ना नहीं होगा। संबंधों में मधुरता बरकरार रहेगी। अक्टूबर से नवंबर तक संबंधों को लेकर सचेत रहें। इसके बाद फिर से संबंध पटरी पर आएंगे। जिन जातकों का विवाह नहीं हुआ है उनकी इस साल शादी हो सकती है। पारिवारिक जीवन के लिए साल बढिय़ा है। माता-पिता का ख्याल रखें व सम्मान दें। भाई के साथ विवाद हो सकते हैं। संतान से मान सम्मान मिलेगा।
ज्योतिषीय उपाय : धार्मिक स्थल की साफ-सफाई करें और गुरुवार व शनिवार को पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाएं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »