28 Mar 2024, 22:09:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

बुध का वृश्चिक राशि में प्रवेश - इन राशियों पर पड़ेगा ये असर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 2 2019 11:48AM | Updated Date: Dec 2 2019 11:48AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मेष 
आपकी राशि से अष्टमभाव में पहले से विराजमान बृहस्पति के साथ बुध का मिलना मिलाजुला फल देगा, आकस्मिक धन प्राप्ति के योग बनेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, षड्यंत्र का शिकार होने से बचें अत्यधिक खर्च से आर्थिक तंगी बढ़ सकती है।
 
वृष 
कनेक्शन बनेगा मस्तिष्क और मित्र या पार्टनर के बीच। इनसे संबंधित लाभ लेने का समय है। कोई भी कन्फ्यूजन या मतभेद क्लियर करने का यह समय बहुत अच्छा है। दर्शकों यह समय वृष राशि वालों को बहुत कूल रहते हुए बुद्धिमानी के साथ काम करना चाहिए, क्योंकि यह थोड़ा सा व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ाने वाला समय है। अपने बिजनेस को बढ़ाने के लिए अगर काफी दिनों से कुछ प्लान कर रहे हैं लेकिन कर नहीं पा रहे हैं तो यह समय सबसे अच्छा है।
 
मिथुन 
मिथुन राशि वालों के लिए और शत्रुभाव में ये युति स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव तो डालेगी ही साथ ही गुप्तशत्रुओं की अधिकता भी बढ़ाएगी। ऐसे में कोर्ट-कचहरी के मामले कोर्ट से बाहर ही निपटा लें तो बेहतर रहेगा, कर्ज़ के लेन-देन से बचें।
 
कर्क 
कर्क राशि वालों के लिए यह समय अपने ज्ञान का और प्रतिभा का मिश्रित उपयोग करने से बहुत लाभ होगा। पराक्रम और हर्षित भाव के साथ अपने ज्ञान का प्रयोग करते हुए करियर का ग्राफ बढ़ाने का प्रयास करना चाहिए। जो लोग खेलकूद से संबंधित करियर में लगे हुए हैं, उनके लिए समय बहुत अच्छा है और इस बीच में उनको कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। अपने कान की और सिर के पीछे के हिस्से की केयर करनी चाहिए।
 
सिंह 
चतुर्थभाव में ये युति कुछ मानसिक अशांति तो देगी किंतु, मकान और वाहन के सुख का योग भी बनाएगी| इस अवधि के मध्य मकान-वाहन का क्रय अथवा कोई भी बड़ा कार्य आरंभ करना चाहें तो निसंकोच करें, सफलता की संभावना सर्वाधिक है।
 
कन्या 
इस समय कन्या राशि वालों को अपने नेटवर्क को बढ़ाने के लिए पूरी उर्जा लगानी चाहिए और खास बात यह है कि अपने व्यक्तित्व का जो प्रदर्शन है, वह भी खूब बढ़ चढ़कर करना चाहिए। कई काम तो आपके व्यक्तित्व के कारण ही होने लगेंगे। ध्यान में रखना है कि बहुत ज्यादा एग्रेसिव होना, सामने वाले पर अच्छा असर नहीं डालेगा, इसलिए थोड़ी सी व्यापारिक मानसिकता के साथ अपना हित देखते हुए काम करना होगा। अगर ब्लड प्रेशर हाई रहता है, तो ध्यान रखिए अपना और वाहन चलाते समय अपने सिर की भी सुरक्षा करके चलें। अगर टू व्हीलर चलाते हैं, तो बिना हेलमेट के कटाई न निकलें।
 
तुला 
संतान की पढ़ाई पर धन खर्च किया जा सकता है क्योंकि ग्रहों की स्थिति संतान की शिक्षा को लेकर कोई बड़ा धन खर्च हो सकता है। ध्यान रखना होगा कि इन दिनों जो खर्च हो वह सही कार्यों में ही लगे क्योंकि धन खर्च होने की प्रबल संभावनाएं बनी हुई हैं।
 
वृश्चिक 
प्रोफेशनल तरीके से चीजों को लेना होगा इससे आर्थिक रूप से लाभ होगा एक बात ध्यान रखने वाली यह है कि आपको उन लोगों से काम कराना पड़ सकता है जिनको आप बिल्कुल पसंद ना करते हों। कोई बड़ी डील हो सकती है, जो लोग व्यापार करते हैं उनके लिए यह समय उपयुक्त है। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर ध्यान रखना चाहिए अन्यथा नकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं।
 
धनु 
यह समय अपने कर्म को और बढ़ाने का है और अपने अंदर के गुणों को निहारते हुए ऐसा करना है कि दुनिया देखे। ऑफिस की ओर से यात्राएं हो सकती हैं और यदि यह मौका मिले तो उसको छोड़ना नहीं चाहिए।
 
मकर 
अंतरिक्ष में यह स्थिति आपको लाभ दिलाने वाली है। भाग्य प्रबल रहेगा और आपको लाभ होगा। घर के बड़े बुजुर्गों द्वारा लाभकारी सलाह मिल सकती है।
 
कुंभ 
आपको सजग रहना होगा। बनते हुए काम बिगड़ सकते हैं। विवादों से दूर रहना होगा। गड़े मुर्दे न उखाड़ें। अध्ययन करना लाभकारी रहेगा।
 
मीन 
दांपत्यजीवन में सुख शांति बनी रहे इसका प्रयास करना होगा। पार्टनर से विवाद हो सकता है।
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »