28 Mar 2024, 16:36:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

मकर राशि के जातकों का शुक्रवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 15 2019 1:52AM | Updated Date: Nov 15 2019 1:52AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

व्यवसाय सम्बन्धी परेशानियां हल होंगीं लेकिन तब तक आपको बोलने ,लिखने और काम में भी आक्रामक नही होना है । निजी जीवन से सम्बंधित परेशानियां झेल रहे लोगों को अपनों के लिए समय निकालना चाहिए । आप लम्बे समय से स्वस्थ्य की उपेक्षा क्र रहे हैं ,इस पर ध्यान दें ।
 
आपको आज यह महसूस होगा कि सेहत का सम्बन्ध शरीर की बजाय मन से अधिक है।आप इसे समझने के बाद अपनी चिंता तथा तनाव से छुटकारा पाने की दिशा में पहला कदम उठाएंगे और इससे न केवल आपका स्वास्थ्य बल्कि प्रवृति में भी सुधार होगा।कोई प्रेरणादायक टेप सुनें या आरामदायक मसाज की योजना बनाएं।त्वचा सम्बन्धी छोटी समस्याएँ जैसे मुंहासे आदि आपको परेशान कर सकते हैं।
 
आप आज अपने पार्टनर के लिए अपना प्यार काफी खर्चीले तरीके से सार्वजनिक रूप से दिखा सकते हो। आप अपने पार्टनर की उपलब्धियों का जश्न मनाने के लिए एक सरप्राइज पार्टी भी रख सकते हो। इन योजनाओं में छोटी मोटी बाधाएं आ सकती हैं लेकिन आपके पार्टनर को उनकी ख़ुशी में आपके शामिल होने और आपके गहरे प्यार को लेकर कोई संदेह नही रह जाएगा।
 
आज आप अपने आप पर संदेह कर सकते है और अपनी खुद की क्षमता को नजरअंदाज कर सकते हैं। यह सब आपके असुरक्षित व्यवहार की वजह से है जिसे आपको नियंत्रित करना होगा । एक गहरे स्तर पर दूसरों के साथ संदेशो का आदान प्रदान करने का प्रयास करें। इससे न केवल आप उन लोगों के साथ बेहतर सम्बन्ध बना सकोगे बल्कि आप कार्य प्रणाली को भी बेहतर तरीके से समझ पाओगे और आपको अपनी बहुमूल्य स्थिति के बारे में भी जानने में मदद मिलेगी ।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »