19 Apr 2024, 21:22:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

कन्या राशि के जातकों का गुरुवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 24 2019 1:23AM | Updated Date: Oct 24 2019 1:26AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आज आप अपने घर की साज सज्जा, कपड़ों और सौंदर्य प्रसाधनों पर काफी खर्च कर सकते हैं। हालाँकि आप अपने खर्च को फिजूलखर्ची की सीमा तक पहुचने से पहले नियंत्रित कर पायेंगे। अपने किसी ख़ास को कोई कीमती उपहार दे सकते हैं, जो उसे बहुत अच्छा लगेगा। हालांकि अपनी भावनाओं को बोलकर व्यक्त करने से आपकी बात अधिक सार्थक लगेगी। आज आपको वैकल्पिक चिकित्सा के फायदों के बारे में पता चलेगा। आप अपनी खराब सेहत के इलाज के तौर पर कई सारे नुस्खे आजमा चुके हैं परन्तु कोई विशेष फायदा नही हुआ है। आज आपको कोई ऐसा नुस्खा मिलेगा जिससे आपको वास्तव में आराम मिलेगा। आज प्रयोग करने से न डरें और वैकल्पिक उपाय अपनाकर देखें, लाभ होगा।

भाग्य लक्ष्मी और पोषण से संभंधित ग्रह आज आपकी राशि में चमक रहे है। अपने प्यार को एक आरामदायक अनुभव से रूबरू कराएं। अपने प्यार को महसूस करायें की वो आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है। ग्रहों की स्थिति आपके प्यार के जीवन की रक्षा करेगा। ये समय प्रेम में डूबने का समय है। आज आपको अपने साथी के साथ कुछ निजी और अंतरंग समय मिल सकता है। आज का दिन काफी मुश्किलो से भरा रह सकता है और आपको सख्त नियमो का पालन करते हुए काफी कठिनं परिश्रम करना पड़ेगा, लेकिन यह आपके भविष्य की योजनाओं के लिए एक ठोस आधार बनाने में मदद करेगा। आज का परिश्रम आपको भविष्य में फल देगा। हो सकता है की आप अपने सहयोगी की जिम्मेदारी भी ले।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »