16 Apr 2024, 20:00:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

धनतेरस पर अंक के अनुसार करें शॉपिंग - नहीं होगी पैसों की तंगी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 23 2019 1:16PM | Updated Date: Oct 23 2019 1:17PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस साल धनतेरस यानी 'धनत्रयोदशी' का त्योहार 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। खास बात यह है कि इस बार धनतेरस के दिन शुक्र प्रदोष और धन त्रयोदशी का महासंयोग बन रहा है। कहा जाता है कि इस दिन खरीदारी करना शुभ माना गया है। इस दिन खरीदारी करने से घर में हमेशा सुख-शांति और समृद्धि आती है और माता लक्ष्मी का आशीर्वाद भी बना रहता है। इस दिन खरीदारी करने से सालभर घर में खरीदी गईं चीजें शुभ फल देती हैं। धनतरेस के दिन कौन सी चीजें खरीदनी चाहिए, जिससे घर में हमेशा समृद्धि बनी रहे इस बारें में हम आपको बताएंगे।
 
जन्मांक 1 - इस जन्मांक वाले जातक को धनतेरस के दिन सोने, चांदी और तांबे से बनी चीजों के साथ केसर खरीदने से लाभ होगा।
जन्मांक 2 - इस जन्मांक के मनुष्य को चांदी और मोती से बनी चीजें खरीदनी चाहिए।
जन्मांक 3 - इस जन्मांक वाले लोगो को सोने और पीतल से बनी वस्तुएं खरीदने के साथ कोई अच्छी पुस्तक खरीदना शुभ रहेगा।
जन्मांक 4 - इस जन्मांक वाले लोगो को सोने, तांबे, हीरे, मोबाइल फोन खरीदना चाहिए।
जन्मांक 5 - इस जन्मांक वाले जातक को सोना, चांदी, तांबे से जुड़ी चीजें खरीदना चाहिए।
जन्मांक 6 - इस जन्मांक वाले लोगो को चमक दमक, सौन्दर्य और सुगंधित वस्तुएं खरीदनी चाहिए।
जन्मांक 7 - इस जन्मांक के लोगो को सोने, चांदी, तांबे, हीरा, पन्ना से बनी चीजें खरीदना शुभ हैं।
जन्मांक 8 - इस जन्मांक वाले लोगो को स्टी, तांबे, पीतल, की वस्तुएं खरीदना चाहिए।
जन्मांक 9 - इस जन्मांक वाले लोगो को सोना, तांबे, मूंगा से बनी वस्तुएं खरीदनी चाहिए।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »