25 Apr 2024, 11:21:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

मिथुन राशि के जातकों का मंगलवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 22 2019 1:26AM | Updated Date: Oct 22 2019 1:28AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आप दृढ निश्चय वाले इंसान हैं और आप एक बार कोई काम शुरू कर दें तो पूरी मेहनत से उसे पूरा करते हैं। आप औरों के कहने पर नही जाते, आप वह भी करने की क्षमता रखते हैं जो दुसरे कभी नही कर सकते, इसीलिए आप उनसे आगे हैं। अपना यह नजरिया हमेशा बनाये रखें तो आप उन मंजिलों पर भी पहुँच सकते हैं जो दुसरे सोच भी नही सकते। अगर पिछले कुछ समय से आप अपने वजन को लेकर परेशान हैं तो आज आपको कुछ सकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकते हैं। संतुलित भोजन और एक्सरसाइज का एक स्वास्थ्यकर कार्यक्रम शुरू करने के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। अगर आप अपने इस कार्यक्रम में आसपास से किसी की मदद और सलाह ले सकें तो आपकी सफलता की संभावना काफी हद तक बढ़ जायेगी। आप आज ऊर्जा और आशा से भरे महसूस करेंगे।

आपका करीबी दोस्त आज अपनी भावनाओं को व्यक्त कर सकता है। ये मौखिक नहीं बल्कि क्रिया कलापो के माध्यम से होगा। यह बहुत ही सूक्ष्म हो सकता है। ऐसी बातों के प्रति सचेत रहें। ये भी हो सकता है की ये दोस्ती प्यार में बदल जाए। तुरंत प्रतिबद्ध न हो। यह एक मोह हो सकता है, इसलिए और संकेतो की थोड़ी प्रतीक्षा करे। आज का दिन अपने सभी लंबित कार्यों को पूरा करने के लिए एकदम सही है। आप किन्ही बाहरी कारणों से समय पर अपना काम खत्म नहीं कर पाये, इसलिए आपको शीघ्रता दिखानी होगी, क्योकि आपका काफी कार्य लंबित है। आज नयी प्रतिबद्धताओं का दबाव कम होगा, इसलिए आप अपनी पुरानी प्रतिबद्धताओं को समय पर खत्म कर पाएंगे और इन सभी कार्यों को पूरा करने के बाद आराम करने के लिए आपको पर्याप्त समय मिलेगा और आनंद भी क्योंकि आपने अपने सारे लंबित कार्यो को पूरा कर लिया है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »