29 Mar 2024, 20:46:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

मेष राशि के जातकों का सोमवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 21 2019 1:18AM | Updated Date: Oct 21 2019 1:21AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आपको आज बहुत सारी गलत जानकारी प्राप्त होंगी। इसीलिए औरों की सुनने और मानने की बजाय अपने आप सोच समझकर फैसले लेना अधिक उपयुक्त रहेगा। अपने तरीके और अपने नजरिये के आधार पर देखेंगे तो बिलकुल ठीक फैसला ले पायेंगे। आपकी बहु प्रतीक्षित छुट्टी जल्द ही मिलने वाली है। आप पिछले कुछ दिनों से काफी व्यस्त कार्यक्रम से काम कर रहे हैं और अब समय आ गया है कि आप व्यवस्थित हो जाएँ। आज आप तुलनात्मक रूप से आराम के मूड में रहेंगे लेकिन तब भी कोशिश करें कि आज अपना समय देकर अपने सभी मामलों को व्यवस्थित कर पायें नही तो आने वाले दिनों में सब चीजें और भी उलझती जायेंगी और जैसे ही स्थिति नियंत्रण से बाहर होती दिखेगी, आपको बहुत परेशानी अनुभव होगी।

आपको यह बात माननी ही होगी कि चाहे किसी रिश्ते में खूब सारा प्यार हो लेकिन फिर भी उसे टिकने के लिए कोई ठोस आधार जरूर चाहिए। केवल प्यार होना ही काफी नही है, आपको इसका अनुभव अपने पार्टनर को कराना भी होगा। आप पिछले कुछ समय से प्यार दिखाने से परहेज कर रहे हैं, अगर आपने अपनी इस आदत को नही सुधारा तो आपके पार्टनर सोचेंगे कि अब आपकी उनमें कोई रुचि नही रह गई है, हो सकता है कि आपको छोड़ने के बारे में सोचें। अवसाद और कठिनाइयाँ आज आपके कार्यस्थल पर आने के संकेत दे रही है, हालाँकि अगर आपने अपने पिछले अनुभवों से कुछ सीख ली है तो आप काफी आसानी से इनका सामना करने में सक्षम हो जाएंगे। अपने अतीत से ज्ञान लेना समय की आवश्यकता है। इस चीज़ का सही समय पर इस्तेमाल आपके करियर को काफी गति दे सकता है। आपको अपने निर्णय जल्दी लेने होंगे ताकि वह प्रभावी रहे सके।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »