19 Apr 2024, 17:39:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

वृश्चिक राशि के जातकों का रविवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 20 2019 2:14AM | Updated Date: Oct 20 2019 2:25AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

संचार कुशलता आपकी विशेषता है,आप किसी दोस्त या करीबी से आज कोई ऐसी बात बांटना चाहेंगे जो आप काफी लम्बे समय से सोच रहे हैं। आज अपने गुस्से और निराशा को बाहर निकलने दें। बात करते हुए कोई समाधान भी मिल सकता है, लेकिन बातें दिल खोलकर करें। दिन के अंत में कोई चोंकाने वाली खबर मिल सकती है। हर रोज की एक्सरसाइज और सलाद खा खाकर आप परेशान हो चुके हैं। अब अपना पसंदीदा खाना खाकर खुद को संतुष्ट कर सकते हैं। यह देखना न भूलें कि अगली सुबह आपको कैसा अनुभव होगा। इसका कडवा अनुभव आपको अगली बार तैलीय खाना खाने के लालच से बचने में काफी मदद करेगा।आपको अपनी शारीरिक एक्सरसाइज को बहुत सारे लोगों के सामने प्रस्तुत करने का मौका भी मिल सकता है। 

आपका पार्टनर आज कोई एडजस्टमेंट या सेटलमेंट करने के मूड में नही है इसलिए आपको अपने अहंकार को नियंत्रण में रखना होगा। बेहतर होगा कि आप कोई विवाद उपजाने वाले मुद्दे न उठायें। आज छोटी मोटी कहासुनी भी बड़े विवादों का रूप ले सकती हैं क्योंकि आपके पार्टनर आपसे भी अधिक उग्र स्वभाव में हैं। अगर आप बड़े उलटफेर से बचना चाहते हैं तो आपको रोमांटिक मामलों में भी सावधान रहना होगा। कार्यस्थल पर आपका ध्यान भटक सकता है जो की आपकी उत्पादकता को कम कर सकता हैं। कार्यालय में प्रेम प्रसंग की एक संभावना आपको अपने कार्य से दूर ले जा सकती है हालांकि, आपको वापस अपनी एकाग्रता लाने की जरूरत है। ऐसी कोई भी कार्रवाई करने से बचें जो आपके सहयोगियों को परेशान या आक्रामक बनाये। आप ध्यान एक साधारण मोह से भी भंग हो सकता है। आप इस चीज़ पर ध्यान दे की जो चीज़ होनी थी वह होती है और अपना ध्यान कार्य पर केंद्रित करे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »