28 Mar 2024, 21:41:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

घर में रखें ये छह भाग्यशाली चीजें , जल्‍द बनेंगे करोडपति

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 20 2019 2:09AM | Updated Date: Oct 20 2019 2:09AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अगर आपके घर में मनी प्लांट, लॉफिंग बुद्धा या कछुआ है तो यह सब चीन की वास्तुकला फेंगशुई की देन है, क्योंकि फेंगशुई के अनुसार घर में सुख और समृद्धि लाने के लिए 6 भाग्यशाली वस्तुओं का प्रयोग किया जाता है। माना जाता है कि यह वस्तुएं आपके दुर्भाग्य को सौभाग्य में बदल सकती हैं और साथ ही सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है। फेंगशुई को चीन ही नहीं अन्य देशों में भी काफी माना जाता है। भारतीय वास्तु शास्त्र के वायु और आकाश की जगह फेंगशुई में लकड़ी और धातु को लिया जाता है। आज हम आपको फेंगुशई की कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे जिनको घर में रखने से आपके घर में लक्ष्मी की कृपा बरसने लगती है। 
 
गोल्डन फिश :  भारतीय वास्तुशास्त्र के अनुसार भी घर में फिश एक्वेरियम को रखना शुभ माना जाता है। वहीं फेंगशुई के मुताबिक घर में गोल्डन फिश को रखने से जीवन में तरक्की मिलती है। फेंगशुई के अनुसार अगर मछलियों को लिविंग रूम में रखा जाए तो ये जीवन में सौभाग्य लाती हैं। वहीं रसोईघर और बेडरूम में मछलियों को रखने से दुर्भाग्य आता है। 
 
ड्रैगन का जोड़ा : फेंगशुई के मुताबिक, ड्रैगन को ताकत से जोड़कर देखा जाता है। अगर आप अपने घर में ड्रैगन का जोड़ा लेकर आते हैं तो आप शक्तिशाली व्यक्ति बनते हैं और हर जगह आपका अहौदा सबसे ऊपर बना रहता है। आपके घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है और  आपको कभी भी धन की किल्लत नहीं रहती है। फेंगशुई के अनुसार, ड्रैगन के जोड़े को घर की पूर्व दिशा में रखना काफी शुभ माना जाता है। चूंकि ड्रैगन को पूर्व दिशा से संबद्ध माना जाता है, इसलिए यदि पूर्व में इसकी आकृति को घर या दफ्तर में टेबल पर रखा जाता है तो इसे फेंगशुई का उत्तम संयोजन माना जाता है।  यह आकृति क्रिस्टल, कांच, बोन चाइना, लकड़ी या सिरामिक से बनी हो तो बेहतर है। ड्रैगन को धातु का नहीं बना होना चाहिए, यहां तक कि सोने का भी नहीं, क्योंकि दोनों यांग शक्ति का प्रतिनिधित्व करते हैं।
 
लॉफिंग बुद्धा : यदि आपको हमेशा फाइनेंस की दिक्कत बनी रहती है तो आपको फेंगशुई के अनुसार, अपने घर में लॉफिंग बुद्धा को रखना चाहिए। फेंगशुई में लाफिंग बुद्धा को सौभाग्य का देवता कहा जाता है और उन्हें धन से जोड़कर देखा जाता है। कहा जाता है कि लॉफिंग बुद्धा को अगर आप अपने घर में लाते हैं तो आपका घर धन-धान्य से भरा रहता है। हालांकि लॉफिंग बुद्धा को घर में सही दिशा में रखना चाहिए यानि कि इनकी मूर्ति को कभी भी मेनगेट के दरवाजे के पास नहीं रखना चाहिए, बल्कि इसे लिविंग रूम में रखना चाहिए।  
 
समृद्धि लेकर आते हैं तीन सिक्के : फेंगशूई के मुताबिक, घर के मुख्य दरवाजे पर लाल रिबन से बंधे सिक्के लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है और भाग्योदय होता है। फेंगशुई के अनुसार, तीन सिक्के को लाल रंग के रिबन से बांधने पर धन लाभ होता है और जीवन में बरकत बनी रहती है। फेंगशुई के मुताबिक, लाल रिबन से बंधे इन सिक्के को केवल घर के मुख्य दरवाजे पर लगाना चाहिए और ये अंदर की ओर ही लगे होने चाहिए। अगर आप इन्हे बाहर की ओर लगाते हैं इसका असर घर के अंदर नहीं पहुंच पाता है, इसलिए आप हमेशा इन्हें मुख्य दरवाजे में अंदर की तरफ ही लगाएं। 
कछुआ : हिंदू धर्म के अनुसार भगवान विष्णु का एक रूप कच्छप था इसलिए घर पर कछुआ रखना शुभ माना जाता है। वहीं फेंगशुई में भी कछुए को धन से जोड़कर देखा जाता है। आप घर में कछुए को रखकर अपने भाग्य को आसानी से चमका सकते हैं। घर के अलावा आॅफिस में भी आप कछुए को रख सकते हैं। फेंगशुई के अनुसार, कछुए को रखने के लिए सबसे सही स्थान उत्तर दिशा होती है और घर में हमेशा एक ही कछुए को रखना चाहिए। 
तीन टांगों वाला मेंढक : फेंगशुई के अनुसार, तीन टांगों वाला मेंढक जिसके मुंह में सिक्का हो उसे घर में रखना काफी लकी माना जाता है। कहा जाता है कि इसे घर के मुख्य दरवाजे के आसपास रखने से आपके बुरे दिन एकदम से खत्म हो जाते हैं और आपको हर कार्य में सफलता मिलने लगती है। हालांकि आप ध्यान रखें कि आप इसे अपने कमरे या रसोई में बिलकुल न रखें। 3 टांगों वाला मेंढक बहुत भाग्यशाली माना जाता है, इसलिए इसे अपने घर के भीतर मुख्य दरवाजे के आसपास रखना चाहिए।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »