20 Apr 2024, 05:23:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

करवा चौथ पर आज महिलाएं ऐसे करें श्रृंगार - मिलेगा बड़ा वरदान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 17 2019 11:25AM | Updated Date: Oct 17 2019 11:25AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मेष
इस राशि के स्वामी ग्रह मंगल हैं। इसलिए इस राशि की महिलाओं को करवा चौथ के दिन लाल और गोल्डन रंग के कपड़े पहनने चाहिए। वृष राशि: इस राशि के स्वामी शुक्र ग्रह है।
 
वृष
इस राशि की महिलाओं के लिए सबसे शुभ रंग सिल्‍वर और लाल है। अत: इस रंग की साड़ी, सूट या लहंगा पहनकर अगर आप पूजा करेंगी तो आपको अपने पति का अधिक प्यार मिलेगा।
 
मिथुन
बुध आपकी राशि का स्वामी ग्रह है। जिस कारण इस राशि की महिलाएं करवा चौथ पर अगर हरे रंग के वस्त्र और चूड़ियां पहनकर पूजा करेंगी तो आपको इस व्रत का दोगुना फल मिलेगा।
 
कर्क
इस राशि के स्वामी ग्रह चंद्र हैं। इसलिए आपके लिए लाल-सफेद रंग की साड़ी और उसके साथ रंग-बिरंगी चूड़ियां अत्यंत शुभ साबित होगी। भगवान के भोग में भी सफेद रंग की मिठाई का प्रयोग करना उत्तम रहेगा।
 
सिंह 
इस राशि के स्वामी ग्रह सूर्य देव हैं। आप लाल, संतरी, गुलाबी और गोल्डन कलर के कपड़े पहन सकती हैं। इससे आपको भगवान का आशीर्वाद जल्दी प्राप्त होगा।
 
कन्या
आपकी राशि का स्वामी बुध ग्रह है। आपके लिए शुभ रंग लाल-हरा या गोल्डन रहेगा। इस रंग के वस्त्र पहनकर आप करवा चौथ पूजा करेंगी तो आपको लाभ मिलेगा।
 
तुला
इस राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है। जिस अनुसार इस राशि की महिलाओं को करवा चौथ व्रत वाले दिन लाल, सिल्वर, गोल्डन रंग के कपड़े पहनना शुभ साबित होगा।
 
वृश्चिक
इस राशि का स्वामी ग्रह मंगल है। इसलिए इन राशि की महिलाओं के लिए लाल, मैरून या गोल्‍डन रंग के कपड़े पहनकर करवा चौथ पूजन करना शुभ साबित होगा। इससे पति-पत्‍नी के बीच प्‍यार बढ़ेगा।
 
धनु
इस राशि का स्वामी ग्रह बृहस्पति है। इसलिए अगर इस राशि की महिलाएं पीले या आसमानी रंग के कपड़े पहनकर करवा चौथ व्रत की पूजा करें तो यह आपके दांपत्य जीवन के लिए शुभ रहेगा।
 
मकर
आपकी राशि के स्वामी ग्रह शनि है। शनि का पसंदीदा कलर है नीला। इसलिए इस राशि की करवा चौथ व्रत रखने वाली महिलाएं नीले रंग के कपड़ें पहनेंगी तो ये अत्यंत शुभ रहेगा।
 
कुभ 
कुंभ राशि का स्वामी ग्रह भी शनि है। इसलिए इन राशि वाली महिलाओं के लिए भी शुभ रंग नीला और सिल्वर रहेगा। इससे वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी।
 
मीन 
बृहस्पति इस राशि का स्वामी ग्रह है। आपके लिए शुभ रंग लाल और गोल्डन है। अत: करवा चौथ पूजन में इस रंग के वस्त्र पहनना आपके लिए शुभ रहेगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »