29 Mar 2024, 16:09:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

तुला राशि के जातको का गुरुवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 17 2019 2:43AM | Updated Date: Oct 17 2019 2:45AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ऐसी स्थितियां आ सकती हैं जो आपको बिना सोचे काम करने के लिए उकसायें। यह सही समय है जब आपको सब कुछ अपने नियंत्रण में रखकर युद्ध स्तर पर काम करना है। अपने बच्चों या छोटे बहन भाइयों के लिए सुरक्षात्म्क रवैया अपनाएँ। आप बहुत अच्छी तरह सामाजिक गतिविधियों में शामिल होंगे और यहां आपका बहुत अच्छा स्वागत होगा। आज का दिन खेल के मैदान में जोश दिखाने और एक्सरसाइज के लिए बहुत अच्छा है।आज सारा तनाव धुल जाएगा और आप जबरदस्त तरीके से उर्जावान और तरोताजा महसूस करेंगे। इससे आपमें आशा का भी संचार होगा और आप वे काम भी कर पायेंगे जिन्हें आप टालते रहे हैं। आपका उत्साह और जोश आपके परिवार के अन्य लोगों और दोस्तों को भी प्रभावित करेगा और आप अचानक ही आउटडोर कार्यक्रम या पिकनिक की योजना भी बना सकते हैं।
 
आप जितनी भी कोशिश कर रहे है, लेकिन आपका साथी आप पर ध्यान नहीं दे रहा है। ये समय अपने कृत्यों से उसे संतुष्ट करने का है। आप घर जल्दी आये और हो सके तो अपने साथी के लिए खाना बनाये। अपने कमरे को प्रकाश व् मोमबत्तियों से सजायें। अपने साथी को ये दर्शायें की प्यार आपकी नस नस में है। आपका साथी इस बात को समझेगा। अगर आप अपने साथी से दूर है तो दूरभाष के द्वारा उससे संपर्क साध सकते है। आपका धैर्य, कर्तव्य और जिम्मेदारी की अपनी भावना आपके रास्ते में आ रही सभी बाधाओं को दूर करने में सहायक सिद्ध होगी। आपको अपने हास्य क्षमता को जागृत करना होगा ताकि आपका कार्य क्षेत्र में एक अच्छे माहौल का निर्माण हो सके जिससे की आप आराम से अपने कार्य को कर सके। दिन के अंत में एक गंभीर वित्तीय लाभ का मौका आपको मिल सकता है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »