18 Apr 2024, 12:34:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

वृषभ राशि के जातको का गुरुवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 17 2019 2:39AM | Updated Date: Oct 17 2019 2:41AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आज का दिन भावनात्मक रहेगा।आपको अपने अंतरतम की भावनाओं और विचारों को व्यक्त करने की स्थति भी आ सकती है आप को इससे थोडा सा डर रहेगा क्योंकि आपने इससे पहले ऐसा कभी नही किया है। लेकिन अगर आप ऐसा करेंगे तो आपको भावनात्मक संतुष्टि मिलेगी। आपका कोई करीबी भी आज भावनाओ में बहकर बात करेगा लेकिन आपको जमीन से जुड़े रहकर उपयुक्त प्रतिक्रिया देनी है। आज पेट से जुडी दिक्कतों के कारण आप थोडा डाउन महसूस कर सकते हैं, हालाँकि दिक्कत कोई बड़ी नही है। आज पानी और एनी ठंडे पेय पीते हुए सावधान रहें क्योंकि इनसे आपको पानी से होने वाला संक्रमन हो सकता है। यह सुझाव भी आपके लिए है कि आज आप बाहर के खाने और अस्वास्थ्यकर भोजन से बचें, नही तो संक्रमण की चपेट में आ सकते हैं।

आपका करीबी दोस्त आज अपनी भावनाओं को व्यक्त कर सकता है। ये मौखिक नहीं बल्कि क्रिया कलापो के माध्यम से होगा। यह बहुत ही सूक्ष्म हो सकता है। ऐसी बातों के प्रति सचेत रहें। ये भी हो सकता है की ये दोस्ती प्यार में बदल जाए। तुरंत प्रतिबद्ध न हो। यह एक मोह हो सकता है, इसलिए और संकेतो की थोड़ी प्रतीक्षा करे। प्रमुख परिवर्तन आज आपके कार्यस्थल पर होने की उम्मीद हैं। वास्तव में आपके आय अर्जित करने के साधन में परिवर्तन आ सकता है, और आप ऐसे कार्य में लिप्त हो सकते है जिसको आप करना चाह रहे थे परन्तु आपने सपने में भी नहीं सोचा था, की ऐसा अवसर आपको मिल सकता है। आप अपने कार्यस्थल पर नवीन विचारो एवं नए दृष्टिकोण के साथ आ सकते है, जिससे सत्ता में बैठे अधिकारी का ध्यान आपकी तरफ आकर्षित होगा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »