29 Mar 2024, 03:08:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

धनु राशि के जातको का बुधवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 16 2019 2:31AM | Updated Date: Oct 16 2019 2:32AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आज आपको यह अनुभव होगा कि खुश रहना काफी हद तक शारीरिक स्वास्थ्य पर निर्भर करता है और अगर आप अपनी सेहत के लिए हानिकारक आदतों में लगे रहे तो आप किसी भी चीज का आनंद नही ले पायेंगे। आज का दिन उन बदलावों को दिनचर्या में शामिल करने के लिए बहुत अच्छा है जो आपको फिट रहने के लिए जरुरी हैं।इसीलिए आज ही उन्हें अपनाने का संकल्प लें। अगर आप अपने सम्बन्ध के बारे में कुछ कसमकस की स्थिति में थे या आपका दिमाग कई दिशाओं में भाग रहा था तो आज आप किसी निष्कर्ष पर पहुँच जायेंगे। 

जिनका सम्बन्ध है, वे आज सगाई या शादी करने का फैसला ले सकते हैं। ग्रहों कि स्थिति में बदलाव के कारण आप अपने रिश्ते को नये प्रकार से देख सकते हैं। अगर आप पहले समर्पित होने के विरोध में थे तो आज इस तरह की पहल का स्वागत कर सकते हैं। आप में लोगों के जीवन में एक फर्क लाने एवं उनकी सहायता का भाव रहेगा। आप धर्मार्थ कार्य में शामिल हो सकते है जो की आपका समय और प्रतिबद्धता को छीन सकता है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »