20 Apr 2024, 21:57:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

मीन राशि के जातको का मंगलवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 15 2019 1:55AM | Updated Date: Oct 15 2019 1:58AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आपकी प्रवृतियाँ आज काफी सक्रिय रहेंगी और आपको उनकी सुनकर ही आज आगे बढ़ाना चाहिए। यहां तक की अगर आपके आसपास हर किसी की राय अलग है तो भी आप उनकी ना सुनकर अपने ही मन की सुनें। आपके लिए शायद अभी यह कर पाना काफी मुश्किल होगा लेकिन आपको इसका लाभ मिलेगा। आपको अपनी आँखें और कान खुले रखकर अपने रास्ते में आने वाले अवसरों को पकड़ना है। आपको आज छोटी-मोटी स्वास्थ्य सम्बन्धी तकलीफें हो सकती हैं लेकिन कुछ सावधानियां रखने से आप आसानी से उनसे बच सकते हैं।जंक फ़ूड भी न खाएं क्योंकि उनसे पेट दर्द हो सकता है। आपको यह समझने की भी बहुत जरूरत है कि आपके जीवन में तनाव का कारण आपके काम नही बल्कि आपका खाना है। आज एक हेल्थ क्लास ज्वाइन कर लें, इससे आपको लम्बे समय तक के लिए फायदा होगा।

आज आप और आपके साथी के बीच कुछ तथ्यों पर असहमति हो सकती है। ये मुद्दों बहुत ही मामूली या महत्वपूर्ण हो सकते है, पर कुछ समय से ये आपके रिश्ते में आपको बहुत परेशान कर रहे है। ये आपके संचार और आपसी वार्तालाप की कमी के कारण हुआ है। इस स्थिति से निपटने के लिए आपको काफी ज्यादा मात्रा में धैर्य की आवश्यकता होगी अगर आप इस रिश्ते को बचाना चाहते है। आप कुछ समय से अपनी विलम्ब परियोजनाओं के लिए धन संचित कर रहे थे और अब अपनी योजनाओ के क्रियान्वयन का ये सही समय है। जब आप कुछ वस्तु खरीदने जायेंगे तो हो सकता है की आप कुछ बड़ी एवं सुव्यस्थित चीज को देखकर उसे खरीदने की सोचे परन्तु आपको अपने बजट के भीतर रहकर ही काम करना है। व्यय आज अपरिहार्य हैं, लेकिन आज अनाव्यशक चीजों पर खर्च करने से बचे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »