20 Apr 2024, 14:19:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

सूर्यदेव चमकाएंगे इन 2 राशियों की लाइफ - बने ये खास...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 13 2019 11:49AM | Updated Date: Oct 13 2019 11:51AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

राशिफल का हमारी लाइफ में काफी महत्‍व होता है। राशिफल से हमें भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। इसलिए आज हम आपको बता रहे हैं जिनपर सूर्यदेव की कृपा बनी हुई है। 
 
मेष
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन मिश्रित परिणामों वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र पर सफलता मिलेगी। व्यापार में निवेश से पहले सलाह ले लें। करीबियों से सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा।
 
वृषभ
कार्य सफलता में विलंब और शारीरिक अस्वस्थता के कारण आप हताशा की भावना का अनुभव करेंगे। अत्यधिक काम के बोझ से थकान और मानसिक बेचैनी रहेगी। प्रवास में विघ्न आने की संभावना रहेगी। नए कार्य आरंभ न करें। खानपान में ध्यान रखें। योग ध्यान से आप मानसिक रूप से स्वस्थ्य रह सकते हैं।
 
मिथुन 
शारीरिक व मानसिक ताजगी और प्रफुल्लता का अनुभव होगा। कुटुंबीजनों तथा मित्रों के साथ प्रवास एवं पार्टी का आयोजन होगा। मनोरंजन के लिए सभी सामग्री आज आपको उपलब्ध होगी। सुंदर वस्त्र, उत्तम भोजन और वाहन सुख प्राप्त होगा। विपरीत लिंगीय पात्रों की तरफ अधिक आकर्षण होगा।
 
कर्क 
आज आप ऑफिस के काम से थकान महसूस करने लगेंगे। मन में असंतोष और बेचैनी बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ तीखी बहस हो सकती है। विवादों को टालना बेहतर है। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रहेगा। स्टूडेंट्स को को मेहनत अधिक करनी होगी।
 
सिंह
आज का दिन आप में से कुछ के लिए काफी विवादास्पद साबित हो सकता है। आपको अपने वरिष्ठों की उपेक्षा का सामना करना पड़ेगा और आपके सहयोगी आपकी कमजोरियों को भुनाने और खेल बिगाड़ने का काम करेंगे। इसलिए इस चरण में आपको अपने सहकर्मियों के साथ अपनी योजनाओं या अपनी महत्वाकांक्षा का खुलासा नहीं करना चाहिए। जहां तक संभव हो अपना समय किताबों की कंपनी में बिताएं।
पारिवारिक जीवन एवं स्वास्थ्य सामान्य रहेगाI
 
कन्‍या
इस अवधि में नियोजित कार्य बहुत अधिक परिणाम नहीं दिखाएंगे, किन्तु परिणाम जो भी हो सकारात्मक रहेंगे। आर्थिक लाभ प्राप्त करने के लिए दिन शुभ है। यदि आपने किसी को पैसे उधार दिए थे तो आज वापस मिल सकते है। कोर्ट के बाहर मुकदमें का निपटारा होगा। नौकरीपेशा जातकों का कार्यस्थल पर किसी बुजुर्ग महिला के साथ भी झगडा हो सकता है। पारिवारिक एवं सामाजिक संबंध मजबूत होंगें और आप नए दोस्त भी बनाएंगे। अपरंपरागत खान पान के कारण स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।
 
तुला
भावनात्मक फैसलों के लिए बहुत अच्छा समय नहीं है, क्योंकि इस अवधि के दौरान आप जो भी निर्णय लेंगे उसे पूरा करना मुश्किल होगा। आप अपनी मनोदशा और आत्मविश्वास में गिरावट का अनुभव कर सकते हैI इस समय अपना साहस बटोरें और समय का अधिकतम लाभ उठाएं। आज आपके लिए पारिवारिक सदस्यों का व्यवहार एक पहेली बन सकता है। सामुदायिक और साझेदारी के कार्य सुचारू रूप से आगे बढ़ेंगे और आप अपने व्यक्तिगत शिखर पर होंगे। आर्थिक दृष्टि से चीजें यथावत रहेंगी।
 
वृश्चिक
आपकी नौकरी के हालात में सुधार संभव है, किंतु स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां रह सकती है। कार्यस्थल पर आपका विरोध हो सकता है। व्यापारिक एवं व्यावसायिक संदर्भ में विरोधी प्रतिष्ठा बिगाड़ने की चेष्टा कर सकते है। अत: सावधान रहें। आपको अपने परिवार से सहायता मिलेगी। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है और छोटी यात्राओं से अच्छा फल मिलेगा।
 
धनु 
आपको नौकरी या काम-काज से जुड़े कई नए विकल्प मिल सकते हैं। जल्दबाज़ी में निर्णय लेने से आपको बचना चाहिए। व्यापारिक संदर्भ में आप कार्य विस्तार योजनाओं को अमली जामा पहनाने के लिए अपनी तरफ से पूरी कोशिश करेंगे। किए गए वादों को निभाए और दूसरों पर विश्वास करें। ये अपनी क्षमताओं को दिखाने का सही समय है। ब्रेकअप से बचने के लिए एक-दूसरे का यकीन ना तोड़ें। साथ ही अपने प्रियजनों के साथ थोड़ा अधिक समय बिताने की कोशिश करें। नाक, कान और गले से जुड़े रोगों से बचें। मेहनत और लगन से आने वाले दिनों में आर्थिक लाभ संभव है।
 
मकर
छात्रों के लिए यह दिन शुभ है। छात्र प्रतियोगिताओं में अच्छा करेंगे और अपने इच्छित संस्थान में प्रवेश प्राप्त कर सकेंगे। पारिवारिक जीवन सुचारु रहेगा। आप में से कुछ वाहनों से संबंधित व्यवसाय और कृषि से अतिरिक्त आय प्राप्त कर सकते है। नौकरीपेशा जातकों को कार्य स्थल पर बहुत अधिक तनाव और दबाव कुछ बेचैन कर सकता हैं। सहयोगियों का विश्वास प्राप्त कर आप आने वाले दिनों में शुभ प्रगति कर पाएंगेI मानसिक तनाव के कारण स्वास्थ्य अस्थिर रह सकता है। आराम करने के लिए पर्याप्त समय लें।
 
कुंभ 
आज का दिन आपको धनी और प्रसिद्ध बना सकता है। आज आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य भी खराब हो सकता हैI व्यापारिक और व्यावसायिक संदर्भ में आप मेहनती और प्रभावशाली व्यक्तियों की सहायता से अपनी स्थिति में सुधार करेंगे। चोरी की वजह से आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है, अत: आपको सावधान और सतर्क रहने की आवश्यकता है। आपको अपने लेखन के माध्यम से और परामर्श देकर कुछ लाभ हो सकते है।
 
मीन
आज का दिन भागदौड़ वाला हो सकता हैI आप सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर होंगे और आपका उत्साह आपको साहस एवं बल प्रदान करेगा जिसके फलस्वरूप आप व्यावसायिक स्थितियों को अपने पक्ष में मोड़ पाएंगे। आप अपने साथियों को फायदा पहुंचाने और उनको प्रभावित करने के अवसरों का पूर्ण लाभ उठाएंगेI आय के नए स्त्रोत विकसित हो सकते है। नए संपर्क विकसित होने की संभावना है और आप सामाजिक और व्यावसायिक समारोहों में भी शामिल होंगे। यात्रा फलदायी साबित होगी। आप परिवार और प्रियजनों के साथ समय का आनंद लेंगे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »