29 Mar 2024, 11:37:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

वृषभ राशि के जातको का रविवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 13 2019 1:46AM | Updated Date: Oct 13 2019 1:47AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आपको आज भावनात्मक और वित्तीय ,दोनों तरह का नुकसान हो सकता है। हालाँकि, आप आसानी से इससे बच भी सकते हैं अगर आप उन लोगों से दूरी बना लें जो अपने फायदे के लिए आपको जबरदस्ती इन चीजों में घसीटना चाहते हैं। आज का दिन आराम से बिताएं और अपने उन घावों को भरने की कोशिश करें जों पिछली बातों से आपको मिले हैं। आपको अपने भोजन में काफी परिवर्तन करने होंगे।अपने खाने में खूब फल, सब्जियां, दूध और लीन प्रोटीन को शामिल करें क्योंकि ये सब अच्छी सेहत के लिए बहुत जरूरी हैं।आपको यह अनुभव होगा कि आप जिस तरह का गलत खाना खाते रहे हैं उससे आपकी सेहत प्रभावित हुई है।फिर भी खाने में इन बदलावों को लागू करना आपको योजन बनाने से भी कहीं अधिक मुश्किल लगेगा।अपनी सफलता की सम्भावना बढाने के लिए किसी दोस्त को अपनी योजना में शामिल कर लें।

आज आपको अपने प्रिय के प्रति अपना व्यवहार बदलने की जरुरत पड़ सकती है। हो सकता है कि वह तनाव में हो और उसकी कोफ़्त आप पर निकाले। अगर आप भी उसी तरीके से पेश आयेंगे तो स्थिति बिगड़ते हुए देर नही लगेगी। इसकी बजाय, उसकी समस्या समझें और समझदारी से काम लेते हुए व्यवहार करें। वे आपके प्रति नरम भी होंगे और आपका अहसान भी मानेंगे। अगर अब नही तो बाद में जरुर ऐसा करेंगे। आज आपको महसूस होगा की अपनी नौकरी में आपको वह संतुष्टि नहीं मिली जो आप चाहते थे और आज आप अपनी नौकरी छोड़ने के लिए अंतिम कदम भी उठा सकते हैं, हालांकि यह एक बुरी बात नहीं है क्यों की बहुत जल्द ढेर सारे सुनहरे अवसर आपके पास आ सकते है और आप जो चाहते थे, वो हो सकता है, हालाँकि प्रारंभिक वेतन कम हो सकता है, लेकिन यहाँ आपको प्रसन्नता मिलेगी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »