19 Apr 2024, 14:03:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

वृश्चिक राशि के जातको का गुरूवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 22 2019 1:05AM | Updated Date: Aug 22 2019 1:05AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

स्थितियां और घटनाएं इस प्रकार बदलेंगे कि आपको पहले से सोच समझकर लिया गया एक फैसला बदलना पड़ सकता है। आपको जीवन में आने वाली चीजों के प्रति अधिक जिम्मेदार रवैया अपनाना होगा। आप अपने पहले तय किये गया कार्यक्रम के अनुसार नही चल पायेंगे क्योंकि आपको कुछ अप्रत्याशित घटनाओं के कारण अपना कार्यक्रम बदलना पड़ सकता है। इस अप्रत्याशित घटना के कारण आपके छोटी अवधि के लगभग सभी कार्य प्रभावित होंगें।

वृश्चिक स्वास्थ्य और कल्याण- दिन आंतरिक उर्जा के उफान से शुरू होगा।आप खुद को शांत और बिलकुल धैर्यवान पायेंगे। आज बिज़नेस सम्बन्धी किसी बातचीत के लिए बहुत अच्छा दिन है क्योंकि आज आपकी मानसिक शांति के कारण आप अपना इच्छित फल प्राप्त कर सकते हैं। आपकी अपने प्रतिद्वंदी से भी मुलाक़ात हो सकती है लेकिन कोई भी आपको परेशान नही कर पायेगा।

वृश्चिक प्यार और संबंध- अगर आपको अपने तरीके और अपने पार्टनर के तरीके में से एक को चुनना पड़े तो आपके सामने एक मुश्किल स्थिति आ जायेगी लेकिन शांति बनाये रखें और किसी भी मुद्दे को लेकर अपने पार्टनर से आक्रामक तरीके से सवाल न करें। जितना प्यार वो आपसे करते हैं, उसे लौटाने की कोशिश करें और किसी और के कहे अनुसार चलने की बजाय उस मुश्किल समय की याद उन्हें दिलाएं जो आपने एक साथ काटा था। 

वृश्चिक कैरियर और धन- आज का दिन अपने सभी लंबित कार्यों को पूरा करने के लिए एकदम सही है। आप किन्ही बाहरी कारणों से समय पर अपना काम खत्म नहीं कर पाये, इसलिए आपको शीघ्रता दिखानी होगी, क्योकि आपका काफी कार्य लंबित है। आज नयी प्रतिबद्धताओं का दबाव कम होगा, इसलिए आप अपनी पुरानी प्रतिबद्धताओं को समय पर खत्म कर पाएंगे और इन सभी कार्यों को पूरा करने के बाद आराम करने के लिए आपको पर्याप्त समय मिलेगा और आनंद भी क्योंकि आपने अपने सारे लंबित कार्यो को पूरा कर लिया है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »