29 Mar 2024, 08:00:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

कन्या राशि के जातको को शुक्रवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 16 2019 11:38AM | Updated Date: Aug 16 2019 11:39AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आज के दिन किसी भी स्थिति को सही समझने की योग्यता से प्रभावित करेंगे। अपने कार्यस्थल की किसी बड़ी समस्या या किसी दोस्त की परेशानी का बहुत रचनात्मक सा हल निकलकर छा जायेंगे। आपके लिए रोमांचक समय है। आपको किसी का ध्यान अपनी और खीचने की जरुरत नही है, बल्कि लोग खुद आपकी ओर सहायता लेने के लिए आयेंगे।
 
कन्या स्वास्थ्य और कल्याण- आज का दिन आपको थोडा परेशान करेगा। आप खुद को थोडा तनाव में पायेंगे,गर्दन में दर्द भी हो सकता है।आपके लिए सुझाव यह है कि हर दो घंटे काम करने के बाद गर्दन को आराम दें तथा उठकर टहल लें। थोडा अंगड़ाई लें और शरीर को आराम दें। आराम के लिए मसाज या किसी थेरेपी की मदद भी ले सकते हैं। जैसे ही आप मसाज के लिए बैठें, अपनी समस्याओं को कुछ देर के लिए एक तरफ रखना न भूलें।
 
कन्या प्यार और संबंध- आपकी पुरानी प्रियतमा नयी बनने की कोशिश कर रही हैं। आपको उन्हें एक मौका देना चाहिए और दूरियों को दूर करने की उनकी कोशिशों की भी कदर करनी चाहिए लेकिन ऐसा करते यह भी यह तो उन्हें महसूस करवा ही दें कि जो गलतियाँ वे पीछे कर चुके हैं आप उन्हें जानते हैं और वे दुबारा नही दोहराई जानी चाहिए। 
 
कन्या कैरियर और धन- आप अपने करियर की एक बड़ी सफलता के कगार पर खड़े है। ये आपके निर्णायक निर्णय पर निर्भर करेगा की आप इसे किस दिशा में ले जाना चाहते है। इसके लाभ और हानि पर आपको विश्लेषण करने की जरूरत है। आपका निर्णय आपके जीवन को प्रभावित करेगा और अगर आप सही विकल्प का चुनाव करते हैं, तो आपकी आय में अगले कुछ दिनों में काफी वृद्धि होने की संभावना है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »