19 Apr 2024, 12:32:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

सिंह राशि के जातकों का रविवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 11 2019 1:28AM | Updated Date: Aug 11 2019 1:28AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आज का दिन अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए बिलकुल सही है। आज आप सामान्य से अधिक आक्रामक और दृढ व्यवहार करेंगे। इससे आसपास के लोगों को आश्चर्य होगा। उन्हें शायद आपके बारे में अपनी राय बदलने पर भी मजबूर होना पड़े। लेकिन उनके आश्चर्य की भावना से आपको आज जरुरी मौका मिल जाएगा, इस अवसर का फायदा उठाने से न चूकें।

सिंह स्वास्थ्य और कल्याण- कोई आज आपको यह समझा पायेगा कि आपके खान-पान और गलत जीवनशैली के कारण आपका स्वास्थ्य किस प्रकार प्रभावित हो रहा है और फिर आप इसके लिए सुधारात्मक कदम उठा सकते हैं। अगर आप धूम्रपान करते हैं तो आज छोड़ने का फैसला ले सकते हैं, अगर फ़ास्ट फ़ूड बहुत खाते हैं तो आज आप अपने लिए स्वास्थ्यवर्धक चीजें खरीदेंगे।

सिंह प्यार और संबंध- अगर आप अपने लिए बिलकुल परफेक्ट आदमी ढूँढना चाहते हैं तो न ढूँढें। कई बार हम फिल्मों में देखकर अपने मन में ऐसे लड़के या लड़कियों की तस्वीर संजो लेते हैं लेकिन सच में वैसे बंदे नही हो सकते। अगर आप भी यही कर रहे हैं तो आपकी खोज बेकार है। अगर आप अपनी अपेक्षाओं को जरा कम कर लें तो आपको अपनी रूचि का कोई मिल ही जाएगा। 

सिंह कैरियर और धन- अपने हाल फिलहाल इसलिए धन खोया क्यों की आपने अविवेकपूर्ण तरीके से जल्दी पैसे देने वाली मृगतृष्णाओ वाली परियोजनाओं में पैसे लगाया। इस तरह की और परियोजनाओं आपके समक्ष आएगी लेकिन आपको अपने विवेक का इस्तेमाल करना है अन्यथा आप वित्तीय परेशानी में फँस सकते है। आपको अपने निवेश के निर्णय चरणबध्द तरीके से लेने है और विशेषज्ञों की राय के अनुसार आगे बढ़ना है पर आपकी आदत है की सिर्फ खाली प्रस्तितुकरण एवं चमकती हुई चीज़ की तरफ भाग पड़ते है जो की आपको छोड़नी है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »