29 Mar 2024, 07:22:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

धनु राशि के जातकों को शुक्रवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 9 2019 1:29AM | Updated Date: Aug 9 2019 1:29AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आप आज अपने परिवहन के साधन से परेशान हो सकते हैं। अगर कहीं किसी महत्वपूरण काम के लिए जाना है तो अपने लिए वैकल्पिक परिवहन की व्यवस्था कर लें और कोई बैकअप योजना तैयार रखें। आज आप किसी भीतरी उलझन से परेशान हैं, लेकिन शांति बनाये रखें, यह समय जल्दी ही बीत जायेगा। परिवार के साथ समय बिताएं।

धनु स्वास्थ्य और कल्याण- आप अपनी खुद की देखभाल करने में सक्षम हैं और अपना सब काम खुद ही करते हैं लेकिन ऐसे करने में आपने सभी अपनों से एक दूरी सी बनाई हुई है और इससे आपके दिमाग और आत्मा के स्वस्थ विकास में बाधा पहुच रही है। इसीलिए अपने आसपास लोगों से मिलने-जुलने की कोशिश करें। आप कैसा जीवन जी रहें हैं, इस बारे में उनकी राय भी जानने की कोशिश करें।

धनु प्यार और संबंध- आपका पार्टनर साथ देने वाला और काफी मददगार है इसीलिए अपनी चिंताओं को खुद तक ही रखकर परेशान होने की बजाय अपने प्रिय जनों के साथ बाँटें। इससे आपको काफी मदद मिलेगी और काफी हद तक आपका तनाव दूर हो जाएगा। अगर आपके और आपके पार्टनर की बीच की बात है तो कॉफ़ी पीते हुए बात कर सकते हैं। आपका पार्टनर इस बात को सार्वजनिक नही करेगा और आप खुलकर अपनी बात रख सकते हैं। 

धनु कैरियर और धन- जब आप एक नई परियोजना में तल्लीन हो जाओगे तो शायद ही अन्य बातों के लिए आपको समय मिलेगा। आपको सावधान रहने की जरुरत है की रास्ते में आ रही किसी भी महत्वपूर्ण जानकारी आप से छूट न जाये। यह एक उच्च स्थान प्राप्त करने में सहायता करने के लिए महत्वपूर्ण संदेश भी हो सकता है। वित्तीय स्थिति स्थिर रहेगी जिसके लिए आप लम्बे समय से प्रयासरत थे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »