29 Mar 2024, 07:24:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

वृश्चिक राशि के जातकों को शुक्रवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 9 2019 1:29AM | Updated Date: Aug 9 2019 1:29AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आपकी निजी और कामकाजी जिन्दगी में कुछ बदलाव आने वाले हैं जिनसे आप असुरक्षित और चिंतित महसूस करेंगे। लेकिन इसे अपने ऊपर हावी ना होने दें और संतुलन बनाये रखें। कोई आपसे बदला लेने की कोशिश में है, इससे स्थिति और भी खराब हो सकती है।

वृश्चिक स्वास्थ्य और कल्याण- अगर पिछले कुछ समय से आप अपने वजन को लेकर परेशान हैं तो आज आपको कुछ सकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकते हैं। संतुलित भोजन और एक्सरसाइज का एक स्वास्थ्यकर कार्यक्रम शुरू करने के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है।अगर आप अपने इस कार्यक्रम में आसपास से किसी की मदद और सलाह ले सकें तो आपकी सफलता की संभावना काफी हद तक बढ़ जायेगी। आप आज ऊर्जा और आशा से भरे महसूस करेंगे।

वृश्चिक प्यार और संबंध- आप अपनी लव लाइफ को बिना किसी बात के उलझा रहे हैं। इसका कारण यह है कि आप अपने सामने देखने और उसे स्वीकार करने से कतरा रहे हैं। आपको खुले दिमाग से स्थिति का बिलकुल स्पष्ट मूल्यांकन करने और उसी के अनुसार सही रास्ता चुनने की आवश्यकता है। आपको यह देखना होगा कि किस रास्ते पर चलकर आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे और फिलहाल आप अपने अहम के बस में होकर किस रास्ते पर चल रहें हैं। 

वृश्चिक कैरियर और धन- आपको विदेशी भूमि में स्थापित प्रतिष्ठित कंपनियों के साथ कार्य करने के लिए प्रस्ताव मिल सकता है, और आपके विदेश में बसने का आपका सपना सच हो सकता है, हालाँकि दस्तावेज से जुड़े कुछ मुद्दों का सामना करना पड़ सकता है लेकिन इन मुद्दों का समय रहते हल हो जाएगा, और जब आपको सब कुछ मिल जाएगा जिसे आप चाहते थे तो धन की वर्षा भी आप पर होने लगेगी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »