25 Apr 2024, 13:17:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

सावन में इन 7 राशियों की खुलेगी किस्‍मत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 30 2019 11:49AM | Updated Date: Jul 30 2019 11:49AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मेष राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सोम सोमाय नम:'
आज का दिन शुभ है। मन में प्रसन्नता बनी रहेगी तथा तनावमुक्त दिन रहेगा। आत्मविश्वास बना रहेगा। कार्य करते हुए मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। किसी भी परिस्थिति में सही निर्णय ले पाएंगे। वर्तमान में आपका दिमाग बहुत सक्रिय है इसलिए बौद्धिक संबंधी कार्य आप अच्छे से कर पाएंगे। परिवार से आपको पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। घर में सभी से प्रेमपूर्ण वातावरण रहेगा। माता से पूरा सहयोग प्राप्त होगा। संतान के कार्य पूर्ण होने से मन में प्रसन्नता रहेगी। मामा पक्ष से सहयोग प्राप्त होगा। पेट संबंधी विकार भी हो सकता है। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद बने रहेंगे। पहले ही प्रयासों में सफलता सफलता मिलेगी। नौकरी में पदोन्नति होने के योग हैं। धन की स्थिति सुधरेगी।
 
वृषभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शुं शुक्राय नम:'
आज का दिन सामान्य है। मन में अस्थिरता बनी रहेगी। कार्य करने में शिथिलता रहेगी। अपने अंदर ऊर्जा की कमी महसूस करेंगे। कठिन परिस्थितियों में निर्णय लेने में असमंजस रहेगा। किसी बात को लेकर परिवार में छोटे सदस्यों से विवाद हो सकता है। भाइयों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। माता का सहयोग बना रहेगा, परंतु माता का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। संतान को पूर्ण सफलता न मिलने से मन दु:खी रहेगा। आपको अधिक मेहनत करने से शारीरिक कष्ट भी हो सकता है। जीवनसाथी के द्वारा ईश्वर आराधना को अच्छे प्रकार करने से आपका भाग्योदय होगा। ससुराल पक्ष में किसी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। व्यवसाय में अड़चन रहेगी एवं नौकरी में परेशानी आएगी। धार्मिक स्थान पर यात्रा करने के योग बनते हैं।
 
मिथुन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:'
आज का दिन शुभ है। मन में प्रसन्नता बनी रहेगी तथा ऊर्जा द्वारा अपने सभी कार्य संपन्न कर पाएंगे। कठिन से कठिन परिस्थिति में बिलकुल सही निर्णय ले पाएंगे। दिमाग बहुत सक्रिय रहेगा। इससे बौद्धिक कार्य को करने में सहायता मिलेगी। परिवार व कुटुम्ब का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। माता का स्वास्थ्य कुछ खराब हो सकता है। संतान पक्ष से संबंधित कुछ कार्य पूर्ण होने से मन में प्रसन्नता रहेगी। पेट संबंधी रोग हो सकता है। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद बने रहेंगे, परंतु आप अपने बुद्धि-विवेक से प्रेमपूर्ण वातावरण बना लेंगे। कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होगा। धन संबंधी कार्य पूर्ण होंगे। स्थायी संपत्ति के कार्य पूर्ण होंगे। 
 
कर्क राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:'
आज का दिन शुभ नहीं है। मन में तनाव बना रहेगा तथा अस्थिरता बनी रहेगी। मन में ऊर्जा की कमी महसूस होगी। किसी कारण से परिवार में विवाद हो सकता है। मन में क्रोध अधिक उत्पन्न होगा, परंतु आप अधिक क्रोध न करें, नहीं तो विवाद हो सकता है। माता के प्रति लगाव बना रहेगा। माता के आशीर्वाद से आपको सफलता प्राप्त होगी। संतान पक्ष संबंधी कार्य पूर्ण होंगे। गुप्त शत्रुओं से परेशान रहेंगे। जीवनसाथी से सामंजस्य बनाकर रखें। जीवनसाथी द्वारा कुछ रूखा व्यवहार किया जाएगा। आपको प्रेमपूर्ण व्यवहार करना है। कार्यक्षेत्र में किसी बड़ी सफलता के लिए प्रयासरत होने का समय है। वर्तमान में किसी कानूनी मामलों में उलझ सकते हैं।
 
सिंह राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:'
आज का दिन शुभ है। मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। आत्मविश्वास भरपूर बना रहेगा। कार्य करने में भरपूर ऊर्जा का अनुभव होगा। निर्णय लेने की क्षमता अत्यधिक बढ़ जाएगी। माता के भाग्य से आपको सफलता प्राप्त होगी। भाइयों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। संतान के लिए थोड़ा कठिन समय है, संतान का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है या उन्हें कार्यक्षेत्र में परेशानी आ सकती है। शत्रुओं पर विजय प्राप्त कर सकेंगे। जीवनसाथी से मतभेद होने के बावजूद आप अपने प्रेमपूर्ण व्यवहार से परिवार में सामंजस्य बना सकते हैं। ससुराल पक्ष में धार्मिक कार्य हो सकता है। भाग्य अनुकूल रहेगा। नौकरी में पदोन्नति होने के योग हैं। व्यापार में वृद्धि होगी। आय के साधन मजबूत होंगे। किसी प्रकार से अप्रत्याशित लाभ भी प्राप्त हो सकता है।
 
कन्या राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:'
आज का दिन सामान्य है। मन में अस्थिरता बनी रहेगी तथा एकाग्रता की कमी महसूस करेंगे। कार्य करने में ऊर्जा की कमी महसूस होगी। किसी भी कार्य में निर्णय लेने की क्षमता कम होगी। कार्यक्षेत्र में तनाव के कारण पारिवारिक वातावरण बिगड़ सकता है। व्यवसाय में आर्थिक नुकसान के योग बनते हैं। जीवनसाथी के विचारों को समझें। जीवनसाथी के द्वारा दी गई सलाह को मानें, आपको लाभ प्राप्त होगा। माता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। ससुराल में किसी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। भाग्य अनुकूल नहीं है। किसी प्रकार का कोई बड़ा फैसला न लें, सुचारु रूप से चलने वाले कार्यों में रुकावट आएगी। उनसे संबंधी मामलों में परेशानी रहेगी। कार्यक्षेत्र में रुकावट आएगी।
 
तुला राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शुम शुक्राय नम:'
आज का दिन बहुत शुभ है। मन में प्रसन्नता बनी रहेगी तथा आत्मविश्वास बना रहेगा। कार्य करने में भरपूर ऊर्जा की अनुभूति होगी। निर्णय लेने की क्षमता बढ़ेगी। परिवार में सम्मान प्राप्त होगा। सामाजिक संस्था में कोई महत्वपूर्ण पद प्राप्त हो सकता है। भाइयों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। माता-पिता की सेवा करें। उनके आशीर्वाद से आपका भाग्योदय होगा। अनुदान के लिए शुभ समय है। संतान की सफलता से मन प्रसन्न रहेगा। पाचन तंत्र में कुछ गड़बड़ी हो सकती है। जीवनसाथी का भाग्य बहुत शुभ है। इससे आपको स्थायी उन्नति के योग बनते हैं। कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। नौकरी में पदोन्नति होने के योग हैं। पुराना रुका हुआ धन मिलने के संकेत हैं। आकस्मिक धन प्राप्त होने के योग हैं।
 
वृश्चिक राशि आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:'
आज का दिन शुभ नहीं है। मन में चिंता बनी रहेगी तथा तनाव बना रहेगा। कार्य करने में ऊर्जा की कमी महसूस होगी। एकाग्रता की कमी रहेगी। किसी भी परिस्थिति में निर्णय लेने की क्षमता प्रभावित होगी। धार्मिक विचार बने रहेंगे। ईश्वर पर आस्था प्रगाढ़ रहेगी। परिवार में किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। माता के स्वास्थ्य में कमी महसूस होगी। संतान पक्ष के कार्यों में रुकावट आएगी। संतान के भविष्य को लेकर चिंता बनी रहेगी। रक्त संबंधी विकार बना रगेगा। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। कार्यक्षेत्र में अस्थिरता रहेगी। कार्य करने में रुचि खत्म हो जाएगी। धन संबंधी मामलों में परेशानी रहेगी।
 
धनु राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ घृणि सूर्याय नम:'
आज का दिन शुभ है। मन में प्रसन्नता बनी रहेगी तथा एकाग्रता बनी रहेगी। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। दिमाग अधिक सक्रिय रहेगा। परिवार में सम्मान प्राप्त होगा। समाज में पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। माता का आशीर्वाद बना रहेगा। गुप्त शत्रुओं पर भी विजय प्राप्त कर सकेंगे। कार्यक्षेत्र में मजबूती प्राप्त होगी। नौकरी में सभी का सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी में पदोन्नति होगी। आय के साधन प्राप्त होंगे। जीवनसाथी के ग्रह अधिक प्रभावशाली हैं। अत: उनसे बहस न करें, विवाद हो सकता है। ससुराल से पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। कानूनी मामलों में सफलता प्राप्त होगी। कार्यक्षेत्र की नई योजनाएं बनाएंगे।
 
मकर राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:'
आज का दिन सामान्य हैं। मन में अस्थिरता बनी रहेगी। कार्य करने में रुचि नहीं होगी। निर्णय लेने में कठिनाई उत्पन्न होगी। कानूनी मामलों में परेशानी रहेगी। भाइयों से किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। माता के आशीर्वाद से स्थायी संपत्ति के योग बनते हैं। जीवनसाथी का भाग्य बहुत शुभ है। उनके भाग्य से आपको स्थायी संपत्ति के योग बनते हैं। ससुराल में किसी बात पर मतभेद हो सकते हैं। पुत्री संतान के प्रति चिंतित रहेंगे। कार्यक्षेत्र में संघर्ष बना रहेगा। नौकरी में आपके साथी आपके साथ कोई षड्यंत्र कर सकते हैं। व्यवसाय में नुकसान हो सकता है।
 
कुंभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:'
आज का दिन शुभ है। मन में प्रसन्नता बनी रहेगी तथा कार्य करने में भरपूर ऊर्जा प्राप्त होगी। निर्णय करने में आत्मविश्वास बना रहेगा। भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। माता के आशीर्वाद से स्थायी संपत्ति प्राप्त होगी। पिता की प्रेरणा से आपको सफलता मिलेगी। शत्रुओं को परास्त कर पाएंगे। ससुराल पक्ष में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है। वाहन सावधानी से चलाएं, अन्यथा दुर्घटना के योग बन सकते हैं। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद बने रहेंगे, परंतु आप अपनी सूझबूझ से परिवार में सामंजस्य बनाकर रखेंगे। धन जो उधार दिया है, उसे वापस मिलने के योग बनते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको सम्मान प्राप्त होगा। नौकरी में पदोन्नति हो सकती है। 
 
मीन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:'
आज का दिन शुभ नहीं है। मन में अनजाना-सा भय बना रहेगा। शरीर में थकान महसूस करेंगे। आत्मविश्वास की कमी महसूस करेंगे। निर्णय लेने में असमंजस बना रहेगा। भाइयों से किसी बात को लेकर मतभेद हो सकते हैं। संतान के भविष्य को लेकर चिंतित रहेंगे। पिता के आशीर्वाद से सफलता प्राप्त होगी। जीवनसाथी की सलाह से आप वर्तमान की परेशानियों से बच जाएंगे। माता को दिल से संबंधित रोग हो सकता है। जीवनसाथी से प्रेमपूर्ण व्यवहार रखें। अपनी व्यावसायिक परेशानियों से घर का वातावरण नहीं बिगाड़ें। कार्यक्षेत्र में रुकावट आएगी। कानूनी मामलों में परेशानी हो सकती है। भगवान से प्रार्थना करें, सफलता अवश्य मिलेगी।
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »