29 Mar 2024, 03:07:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Lifestyle

पति को वश में रखना हो तो अपनाएं ये टिप्‍स

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 28 2019 12:05PM | Updated Date: May 28 2019 12:22PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आज कल का समय बहुत ज्यादा बदल गया है। आज के समय में लोगों ने रिश्तों का मज़ाक बना कर रखा हुआ है। लोग रिश्ते बना तो लेते हैं पर रिश्तों को निभाना हर किसी के बस की बात नही होती। यह तक की आज लोगों के लिए तलाक लेना भी कोई बड़ी बात नही रह गई है। कई कई लोग तो हरे रिश्ते को सिर्फ टेमरेरी बना कर चलते हैं।
 
आज के समय में पति पत्नी का रिश्ता भी लोगों के लिए मज़ाक बन गया है। लोग इस रिश्ते को भी चला तो चला नही चला तो नही चला इस तरह से लेने लगे हैं। जबकि यह रिश्ता सबसे खूबसूरत रिश्ता होता है पर कई बार ऐसा भी होता है की दोनों के बीच किन्‍ही कारणों से दूरी आने लगती है जिसके चलते दोनों में से कोई न कोई एक दूसरे को नज़रअंदाज़ करने लगता है। ऐसा ज़्यादातर महिलाओ के साथ होता है की उनको पुरुष नज़रअंदाज़ करने लगते हैं।
 
पति का अपनी पत्नी को इग्नोर करने का सबसे बड़ा कारण यहीं होता है कि वो उन्हें प्रोपर टाइम नहीं दे पाती लेकिन पति को वश में रखना चाहती हैं तो उनके काम से आने से पहले ही घर के सारे काम निपटा लें, ताकि आपको पति के साथ बैठ कर प्यार भरी बातें व लम्हें बिता सकें। इसके अलावा हफ्ते में 2-3 बार कहीं बाहर घूमने का प्लान बनाएं।
 
जैसे आप शादी के बाद पूरी सज-संवर कर तैयार किया करती थी ठीक वैसे ही खुद को मेनटेन रखें। पति के ऑफिस से आने से पहले ही हल्का मेकअप करें और अच्छे से कपड़ें पहन लें। चेहरे पर मुस्कान आपके पति का खराब मूड  भी ठीक कर सकती है।
 
कहते है कि पति के दिल का रास्ता पेट से होकर गुजरता है। ऐसे में अगर वो आपको इग्नोर कर रहे है तो उन्हें वश में करने का यह बेहतर तरीका है। सुबह लांच बॉक्स में उनको कुछ स्पैशल डिश व उनकी मनपसंद खाना बनाकर भेजे । 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »